विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2019

अभिनंदन की भारत वापसी पर बॉलीवुड हुआ न्योछावर, बोले- आपकी वीरता सर आंखों पर!

अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) कुछ ही देर में भारतीय सरजमीं पर कदम रखने वाले हैं और उनकी वापसी को लेकर खुशी का माहौल है. बॉलीवुड के सितारों ने अभिनंदन का स्वागत करना शुरू कर दिया है.

अभिनंदन की भारत वापसी पर बॉलीवुड हुआ न्योछावर, बोले- आपकी वीरता सर आंखों पर!
अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) पर बॉलीवुड का यूं आया रिएक्शन
  • अभिनंदन की भारत वापसी पर बॉलीवुड कर रहा ट्वीट
  • रणवीर सिंह ने किया अभिनंदन का स्वागत
  • परिणीति चोपड़ा ने भी किया ट्वीट
नई दिल्ली:

अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) कुछ ही देर में भारतीय सरजमीं पर कदम रखने वाले हैं और उनकी वापसी को लेकर खुशी का माहौल है. बृहस्पतिवार को जब से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के पायलट अभिनंदन वर्धमान की रिहाई का आदेश दिया था, उसके बाद से ही Twitter पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. IAF Pilot अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) के भारत में आने का ऐलान होना अभी बाकी है लेकिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अतिया शेट्टी जैसे सितारों ने उनका पहले ही स्वागत कर दिया है. भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के पायलट अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) को लेकर सब अपने तरीके से राय दे रहे हैं.

 

 

अभिनंदन की भारत वापसी पर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, लिखा- भारत ने पाकिस्तान को सही संदेश दिया...

IAF Pilot अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) की भारत वापसी को लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने लिखा हैः 'घर वापसी पर आपका स्वागत है अभिनंदन (Abhinandan)! आपकी वीरता सर आंखों पर! पूरे राष्ट्र की प्रेरणा. जय हिंद.' इस तरह गली बॉय रणवीर सिंह ने अभिनंदन वर्धमान की भारत वापसी का वेलकम किया है. 

 

 

अभिनंदन की भारत वापसी पर शाहरुख खान का ट्वीट, लिखा- आपकी बहादुरी हमें मजबूती देती है...

IAF Pilot अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) की भारत वापसी पर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने लिखा हैः 'हर किसी को हीरोइज्न क्या होता है, आपसे सीखना चाहिए. पूरे राष्ट्र को आप और आपकी बहादुरी पर फक्र है.'

 

 

अभिनंदन की बहादुरी पर प्रीति जिंटा ने किया ट्वीट, लिखा- अमेरिकी हैरान हैं कि...

भारतीय वायु सेना (IAF) के  Pilot अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी ने ट्वीट किया हैः 'घर वापसी पर स्वागत है अभिनंदन वर्धमान. हम आपके इतने आभारी हैं जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. आपकी बहादुरी और स्वार्थ रहित सेवा के लिए शुक्रिा. आप हमारे लिए एक हीरो से भी ज्यादा हैं. आप हमारी उम्मीद हैं. जय हिंद.'

 

 

 

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhinandan Varthmaan IAF Pilot, Abhinandan Varthmaan Returns, Abhinandan Varthmaan Release, Abhinandan Varthmaan Ranveer Singh, Abhinandan Varthmaan Gully Boy, Abhinandan Varthaman Latest News, Abhinandan Varthaman News, Abhinandan Varthaman Wiki, Ranveer Singh On IAF Pilot, अभिनंदन वर्धमान की खबर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com