विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2022

आयुष शर्मा और शक्ति मोहन का गाना ‘चुम्मा-चुम्मा’ ने बढ़ाई फैंस धड़कनें, रिलीज होते ही लाखों में पहुंचा व्यूज

हिट्ज म्यूजिक का लेटेस्ट सॉन्ग चुम्मा- चुम्मा एनर्जी और वाइब्रेंट से भरपूर है. विनोद भानुशाली के इस देसी डांस ट्रैक में एक्टर आयुष शर्मा और शक्ति मोहन नज़र आ रहे हैं. गाने को आवाज दी है नकाश अजीज और नीति मोहन ने.

आयुष शर्मा और शक्ति मोहन का गाना ‘चुम्मा-चुम्मा’ ने बढ़ाई फैंस धड़कनें, रिलीज होते ही लाखों में पहुंचा व्यूज
आयुष शर्मा और शक्ति मोहन का गाना ‘चुम्मा-चुम्मा’ ने बढ़ाई फैंस धड़कनें
नई दिल्ली:

हिट्ज म्यूजिक का लेटेस्ट सॉन्ग चुम्मा- चुम्मा एनर्जी और वाइब्रेंट से भरपूर है. विनोद भानुशाली के इस देसी डांस ट्रैक में एक्टर आयुष शर्मा और शक्ति मोहन नज़र आ रहे हैं. गाने को आवाज दी है नकाश अजीज और नीति मोहन ने. वहीं गाने को लिखा और कंपोज किया है अमोल - अभिषेक ने. राम लीला, राउडी राठौड़, आर राजकुमार जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ कर चुके कोरियोग्राफर विष्णुदेवा ने इस गाने को डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है. चुम्मा चुम्मा इस गाने में उनका सिग्नेचर स्टाइल और फ्लेवर देखने को मिलेगा.

विनोद भानुशाली कहते हैं," मैने जब चुम्मा चुम्मा गाने को सुना तो मेरे पैर इसके बिट्स पर थिरकने लगे. यह कहना गलत नही होगा कि हम भाग्यशाली हैं कि इस गाने के लिए हमने एक ड्रीम टीम के साथ काम किया है. नकाश और नीति की आवाज ने इस गाने में जान डाल दी है. आयुष शर्मा, शक्ति मोहन के साथ विष्णुदेवा की देसी मूव्स ने चुम्मा चुम्मा में जान डाल दी है."
आयुष शर्मा कहते हैं,"यह गाना काफी दिलचस्प है क्योंकि इस तरह की शैली पर मुझे डांस करना बेहद पसंद हैं. विष्णु सर और शक्ति दोनों ने शूटिंग के दौरान मेरी काफी हेल्प की और पेशन्स रखा. मैं हमेशा विनोद सर के साथ काम करने के लिए उत्सुक था. वीडियो ने बहुत अच्छा आकार दिया है, विष्णु सर ने गाने को कलरफुल और वाइब्रेंट बना दिया हैं. अब फैंस के रिएक्शन देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं."

शक्ति मोहन कहते हैं, “जब मैंने सुना कि विष्णु सर चुम्मा चुम्मा को कोरियोग्राफ और डायरेक्ट कर रहे हैं, तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गई थी. हमने कई साल पहले आ रे प्रीतम प्यारे गाने पर साथ में काम किया था इसलिए उनके साथ फिर से काम करना शानदार रहा. यह गाना मेरे लिए और भी खास है क्योंकि मेरी बहन नीति ने अपनी आवाज से सजाया है जिसपर मैं डांस करती हुई नजर आ रही हूं और नकाश की दमदार आवाज ने इस गाने को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया है. 
 

VIDEO: स्‍वतंत्रता दिवस पर कार्तिक आर्यन के साथ देखिए जय जवान, सिर्फ NDTV इंडिया पर

647397/autostart/0/pWidth/100/pHeight/100" width="650">

\\

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aayush Sharma And Shakti Mohan, Chumma-Chumma Song, Aayush Sharma Films, Aayush Sharma Songs, Aayush Sharma News Song, Shakti Mohan, Shakti Mohan Dance, Shakti Mohan New Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com