एक्ट्रेस शक्ति मोहन और राघव जुयाल टीवी के पॉपुलर ऑनस्क्रीन कपल्स में से एक हैं, जिन्हें रियलिटी शो डांस प्लस में काफी पसंद किया गया. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस शक्ति मोहन ने अपने इस रिश्ते पर रियलिटी चेक दिया और खुलासा किया कि पॉपुलर रोमांटिक एंगल जो दिखाया गया. वह स्क्रिप्टेड था. सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में शक्ति मोहन ने इस बात पर जोर दिया कि दर्शकों की धारणा के बावजूद उनका रिश्ता हमेशा दोस्ती और आपसी सम्मान पर है.
शक्ति मोहन ने राघव के साथ किस वाले एंगल को बताया स्क्रिप्टेड
शक्ति मोहन ने कहा, "शो से पहले, हम बहुत ही नॉर्मल दोस्त थे. हम भाई-बहन की तरह लड़ते-झगड़ते थे. फिर अचानक उन्होंने एक रोमांटिक एंगल बनाना शुरू कर दिया. यह स्क्रिप्टेड था कि वह मुझे छेड़ेगा. हमारे लिए यह एक बहुत ही अजीब बदलाव था. वहां एक किस वाला पल भी बनाया गया. सच कहूं तो, मुझे इसके बारे में पता नहीं था. मुझसे कुछ ऐसा कहा गया था कि, अगर ऐसा होता है, तो राघव तुम्हें किस करेगा. मैंने कहा, क्यों? ऐसा क्यों हो रहा है?"
ये भी पढे़ं- भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी ने किया एक्स हस्बैंड को याद, तलाक के बाद हो गया था निधन, लिखा- तुम मेरे सच्चे प्यार थे
रेमो डिसूजा की थी मंजूरी
शक्ति मोहन ने आगे बताया कि जज रेमा डिसूजा ने भी उनसे स्टेज पर इसके साथ आगे बढ़ने की गुजारिश की थी. उन्होंने कहा, "मैं बहुत ही आज्ञाकारी इंसान हूं और उस समय मैं अपनी बात पर अड़ी नहीं रही. मेरे माता-पिता देख रहे थे. लेकिन फिर भी मैंने ऐसा किया और आप देख सकते हैं कि मैं कितनी असहज थी. मेरा पापा नाराज थे. वह शो में भी नहीं आए और मेकर्स से सवाल किया. आप ये सब क्यों दिखा रहे हैं? मैंने उनसे कहा ऐसा कुछ नहीं है. मैं उन्हें राखी तक बांध सकती हूं. रिश्तेदार मेरी मां से पूछते, वह शादी कब कर रहे हैं. हमने सोचा भी नहीं था कि यह इतना आगे बढ़ जाएगा."
शक्ति मोहन ने कहा, पर्सनल लेने की जरुरत नहीं है
शक्ति मोहन ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता यह गलत है. मेकर्स वह सब करेंगे जो एंटरटेनिंग लगेगा. इसे पर्सनली लेने की कोई जरुरत नहीं है. मैंने और उसने (राघव) इस तरह से कभी नहीं देखा. यह सब एंटरटेनमेंट के लिए था.
ये भी पढे़ं- अली असगर ने क्यों छोड़ा कपिल शर्मा शो, दादी के किरदार में हुए थे पॉपुलर, बताया- बच्चों के कारण लेना पड़ा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं