विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

Viral Video: आराध्या बच्चन ने Annual Day पर दी स्टेज परफॉर्मेंस, शाहरुख खान भी थिरके

बच्चन्स के फैन क्लब ने आराध्या के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेटी बी बेहतरीन डांस मूव्ज दिखा रही हैं. इसमें आराध्या ने व्हाइट एंड रेड फ्रॉक पहन रखी है. स्टेज पर वह अपने बाकी साथियों के साथ क्यूटली डांस कर रही हैं. 

Viral Video: आराध्या बच्चन ने Annual Day पर दी स्टेज परफॉर्मेंस, शाहरुख खान भी थिरके
आराध्या बच्चन.
  • धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं 6 वर्षीय आराध्या बच्चन
  • दोस्तों के साथ स्टेज पर दी डांस परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल
  • शाहरुख खान, ऐश्वर्या-अभिषेक, ऋतिक रोशन भी एनुअल डे पर थिरके
मुंबई: मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित एनुअल डे इवेंट में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन समेत कई सेलेब्स शामिल हुए. सेलेब्स से भरे इस इवेंट में सभी सितारे अपने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने पहुंचे थे. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन यहां अपनी 6 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जिन्होंने स्टेज पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी.

अनुष्का शर्मा के 'भाई' को नहीं मिला शादी का Invitation, ट्विटर पर जताई नाराजगी
 
abhishek bachchan aishwarya rai aaradhya bachchan

अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन के साथ आराध्या बच्चन.


बच्चन्स के फैन क्लब ने आराध्या के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें आराध्या बेहतरीन डांस मूव्ज करती दिखाई दे रही हैं. इसमें आराध्या ने व्हाइट एंड रेड फ्रॉक पहन रखी है. स्टेज पर वह अपने बाकी साथियों के साथ क्यूटली डांस कर रही हैं. 

देखें, वीडियो...
शाहरुख खान ने बताई पिता होने की सबसे बड़ी खराबी, सुनकर चौंक जाएंगे आप!

धीरूभाई अंबानी स्कूल के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इवेंट का एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें शाहरुख खान अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने पर थिरक रहे हैं. ऐश्वर्या-अभिषेक भी आराध्या के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. इसमें ऋतिक रोशन भी डांस मूव्स दिखा रहे हैं. 

देखें, वीडियो...


विराट-अनुष्का की शादी पर खराब हुआ काजोल का मूड, दे डाली ये नसीहत

गौरतलब है कि, मुंबई का धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल बॉलीवुड स्टार्स और अन्य सेलिब्रिटी के बच्चों की पहली पसंद है. सचिन तेंदुलकर से लेकर शाहरुख खान के बच्चे यहां पढ़ाई कर रहे हैं. शाहरुख के तीनों बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम इससे जुड़े हैं. श्रीदेवी की बेटियां, ऋतिक रोशन के दोनों बेटे, ऐश्वर्या की बेटी आराध्या, आमिर खान का बेटा आजाद खान समेत कई स्टार किड्स यहां पढ़ाई कर रहे हैं या कर चुके हैं. इस स्कूल की कमाल नीता अंबानी ने सम्भाली है.

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaradhya Bachchan, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com