विज्ञापन
This Article is From May 16, 2022

आराध्या बच्चन ने सलवार सूट पहन इस अंदाज में गाया 'सारे जहां से अच्छा' कि फैन्स रह गए हैरान, बोले- सबसे हटकर है

वीडियो में आप आराध्या को देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ देख सकते हैं. वीडियो में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या सलवार सूट पहने इस देशभक्ति गीत को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गा रही हैं.

आराध्या बच्चन ने सलवार सूट पहन इस अंदाज में गाया 'सारे जहां से अच्छा' कि फैन्स रह गए हैरान, बोले- सबसे हटकर है
ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय पूरी दुनिया में पॉपुलर तो हैं ही, लेकिन उनकी बेटी आराध्या बच्चन की पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है. आराध्या बच्चन से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है. इसी क्रम में आराध्या बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद इस छोटी बच्ची ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में आराध्या 'सारे जहां से अच्छा' गाना गाते हुए देखी जा सकती हैं. हालांकि यह वीडियो है तो पुराना, लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो को यू-ट्यूब पर आप देख सकते हैं. वीडियो में आप आराध्या को देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ देख सकते हैं. वीडियो में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या सलवार सूट पहने इस देशभक्ति गीत को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गा रही हैं. आराध्या का अंदाज देखकर फैन्स भी उन पर फिदा नजर आ रहे हैं. इस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब आराध्या बच्चन के वीडियो पर लोग इतना प्यार बरसा रहे हैं. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर आराध्या के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. 

हाल ही में आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे हिंदी में कविता पढ़ती नजर आई थीं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'सक्सेस का सीक्रेट', तो एक अन्य ने लिखा है. 'बहुत अच्छे संस्कार हैं'. वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स भी हैं.

इसे भी देखें :जाह्नवी कपूर जिम के बाहर हुईं स्पॉट

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaradhya Bachchan, Aaradhya Bachchan Video, Aaradhya Bachchan Viral Video, Aaradhya Bachchan Throwback Video, Aaradhya Bachchan Saare Jahan Se Accha, Saare Jahan Se Accha, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Daughter, Aaradhya Bachchan Singing Saare Jahan Se Accha, Aishwarya Rai Daughter Sings Patriotic Song, 15 August, 26 January, Amitabh Bachchan Grand Daughter, Abhishek Bachchan, ऐश्वर्या राय की बेटी ने गया देशभक्ति गीत, आराध्या बच्चन सारे जहां से अच्छा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com