विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

'दंगल' में आमिर खान की छोटी बिटिया बबीता का बदल गया है पूरा लुक- ताजा तस्वीरें देख फैंस की बोलती हो गई बंद

हाल ही में दंगल फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में बबीता उर्फ सुहानी भटनागर का लुक पूरा बदल गया है.

'दंगल' में आमिर खान की छोटी बिटिया बबीता का बदल गया है पूरा लुक- ताजा तस्वीरें देख फैंस की बोलती हो गई बंद
'दंगल' में आमिर खान की छोटी बिटिया बबीता का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड हो या टीवी बड़े के साथ-साथ छोटे किरदारों ने भी अपने अंदाज और दमदार अभिनय से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें नन्हें किरदारों ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे. ऐसी ही एक फिल्म है दंगल. इस फिल्म में आमिर खान और साक्षी तंवर लीड़ रोल में थे, लेकिन फिल्म पहलवान गीता-बबीता के ऊपर फिल्माई गई थी. फिल्म में बचपन की गीता-बबीता के किरदार, अंदाज और डायलॉग ने फिल्म में जान डाल दी थी. फिल्म में गीता का किरदार जायरा वसीम ने और बबीता का किरदार सुहानी भटनागर ने निभाया था. 

बदल गया है सुहानी का पूरा लुक 
वहीं आपको बता दें कि फिल्म की नन्ही कलाकार गीता बबीता बड़ी हो चुकी हैं. हाल ही में बबीता यानी कि सुहानी भटनागर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में बबीता उर्फ सुहानी भटनागर का लुक पूरा बदल गया है. फैंस भी इन तस्वीरों को देख अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कितनी बदल गई हो सो ब्यूटिफुल वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यकीन नहीं होता की यह वही बच्ची है. 

दंगल से किया दमदार डेब्यू 
सुहानी भटनागर के बारे में बताएं तो उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग लाइन में कदम रख दिया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी.  सुहानी ने अपनी पढ़ाई फरीदाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है. सुहानी का एक भाई भी है. सुहानी को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिंग का भी शौक है. बॉलीवुड फिल्म दंगल उनकी डेब्यू फिल्म है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dangal, Dangal Aamir Khan, Aamir Khan Dangal Daughters, Geeta Babita, Suhani Bhatnagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com