विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2019

आमिर खान के बेटे की रानी मुखर्जी संग इस अंदाज में हुई Photo वायरल, बोले- ऐसा मैं कभी नहीं कर पाया...

आमिर खान (Aamir Khan) को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है. आमिर खान ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और अपने बेटे जुनैद की एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो के साथ आमिर खान ने रानी को लेकर कुछ ऐसा अफसोस जताया है.

आमिर खान के बेटे की रानी मुखर्जी संग इस अंदाज में हुई Photo वायरल, बोले- ऐसा मैं कभी नहीं कर पाया...
आमिर खान ने बेटे और रानी मुखर्जी को लेकर कही ये बात
  • आमिर खान की फोटो हुई वायरल
  • रानी मुखर्जी के साथ आए नजर
  • आमिर खान ने किया कमेंट
नई दिल्ली:

आमिर खान (Aamir Khan) को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है. लेकिन आमिर खान ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और अपने बेटे जुनैद की एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो के साथ आमिर खान ने रानी मुखर्जी को लेकर कुछ ऐसा अफसोस जताया है, जो आपके चेहरे पर मुस्कराहट ला देगा. आमिर खान ने दोनों की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें जुनैद और रानी साथ दिख रहे हैं. आमिर ने कहा है कि वह हैरान हैं कि आखिर जुनैद ने रानी को किस तरह लुभा लिया. आमिर ने सोमवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की जिसमें रानी मुखर्जी के बगल में खड़े जुनैद काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में रानी भी जुनैद की ओर देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं.

सलमान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को किया ट्वीट, कह डाली ये बात

धर्मेंद्र के तबेले में आईं दो नई मेहमान तो फैन्स से यूं कराया इंट्रोड्यूस, देखें Video

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने इसके कैप्शन में लिखा है, "मैं हैरान हूं कि वह रानी को खुश करने में किस तरह से कामयाब रहा...मैं कभी नहीं कर पाया! हैप्पी बर्थडे जुनसी." आमिर और रानी 'तलाश', 'गुलाम' और 'मंगल पांडेय: द राइजिंग' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता रहा है. 

अंकिता कुंवर ने मिलिंद सोमन से इश्क और शादी की सुनाई पूरी दास्तान, 26 साल छोटी होने पर कही ये बात

जुनैद की बहन इरा खान ने भी अपने भाई की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा : "हैप्पी बर्थडे, जुन्नू." बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है. यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है. इसे अतुल कुलकर्णी ने लिखा है और अद्वैत चंदन इसके निर्देशक हैं.

(इनपुटः IANS) 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Rani Mukerji, Junaid Khan, Junai Rani Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com