विज्ञापन

आमिर खान के बेटे जुनैद ने फिल्म फ्लॉप होते ही पापा से कर ली तौबा, बोला- एक बार गलती कर चुका हूं

जुनैद खान ने आखिर पापा आमिर खान के साथ काम करने को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान. एक दिन को क्यों बताया अपनी बड़ी गलती?

आमिर खान के बेटे जुनैद ने फिल्म फ्लॉप होते ही पापा से कर ली तौबा, बोला- एक बार गलती कर चुका हूं
जुनैद खान ने पापा के साथ काम करने से कर ली तौबा
Social Media
नई दिल्ली:

अपनी फिल्म ‘एक दिन' के बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस के बाद अब जुनैद खान ने पापा आमिर के साथ काम ना करने का फैसला किया है. जुनैद खान ने साफ कहा है कि वे आगे फ्यूचर में अपने पिता के प्रोडक्शन बैनर के साथ काम नहीं करना चाहते. उन्होंने इसे अपनी गलती करार दिया. अब जुनैद ने ऐसा क्यों कहा और उनकी इस बात का क्या मतलब है चलिए ये आपको बताते हैं. जुनैद हाल ही में विक्की लालवानी के यूट्यूब शो में शामिल हुए, जहां उन्होंने फिल्म के फेलियर पर खुलकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने का एक्सपीरियंस उनके लिए बेहद मजेदार रहा और उन्हें इसमें कोई पछतावा नहीं है. हालांकि फिल्म को लेकर उनमें और उनके पिता में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन मार्केट ने इसे एक्सेप्ट नहीं किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे दोबारा आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम करेंगे, तो जुनैद का जवाब था- “नहीं, क्योंकि मैंने ‘एक दिन' में वो गलती कर दी थी.”

आमिर तक कैसे पहुंची कहानी?

जुनैद ने बताया कि स्क्रिप्ट उन्हें बहुत पसंद थी. उन्होंने सोचा कि पिता से सलाह ले लेनी चाहिए. जब उन्होंने आमिर खान को कहानी सुनाई तो उन्हें यह बेहद पसंद आई. आमिर इमोशनल होकर बोले कि वे इसे खुद प्रोड्यूस करना चाहते हैं. जुनैद ने कहा, “वे शानदार प्रोड्यूसर हैं, लेकिन आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत फिल्म बनने में काफी समय लगता है.”

Latest and Breaking News on NDTV

पापा के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते जुनैद खान? 

उन्होंने आगे कहा कि बड़े बैनर के साथ काम करने पर फिल्म को रिलीज होने में पांच साल तक का वक्त लग सकता है. जबकि वे अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं और उन्हें लगातार काम की जरूरत है. आमिर अब उनके साथ नई फिल्म करने को तैयार हैं, लेकिन जुनैद फिलहाल इसे टाल रहे हैं.

‘एक दिन' में जुनैद के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में थीं. सुनील पांडे के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हुई थी. ट्रेलर रिलीज के समय से ही इसे पहले देखी जा चुकी कहानियों जैसा बताया जा रहा था, जिसका असर इसके बिजनेस पर पड़ा.

यह भी पढ़ें: थलापति विजय की खास दोस्त तृषा कृष्णन को अपोजिशन पार्टी से मिला ये ऑफर, 12 करोड़ में फाइनल होगी डील!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Junaid Khan, Aamir Khan, Ek Din Film, Bollywood Debut, Film Failure, Sai Pallavi, Producer Aamir Khan, Junaid Khan Interview, Vicky Lalwani, Hindi Cinema, Ek Din, Ek Din Hit Or Flop, Aamir Khan Productions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com