विज्ञापन

आमिर खान ने बताया 5 जुलाई को कैसे और कहां होगी शादी, गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं कौनसे नाम

आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे हैं. हाल में वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी शादी की इनसाइड डिटेल शेयर की. साथ ही लोगों की इस शादी में दिलचस्पी पर हैरानी भी जताई.

आमिर खान ने बताया 5 जुलाई को कैसे और कहां होगी शादी, गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं कौनसे नाम
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी पर लेटेस्ट अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. शादी की खबर से फैन्स खासे एक्साइटेड हैं और फैन्स की इस एक्साइटमेंट और शादी को मिल रही पब्लिक अटेंशन से खुद आमिर काफी हैरान हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनकी शादी में लोगों को इतनी दिलचस्पी क्यों है. वैरायटी से बात करते हुए आमिर ने बताया कि वह यह देखकर हैरान हैं कि पब्लिक को उनकी शादी में इस लेवल की दिलचस्पी है.

घर में ही शादी करेंगे आमिर खान

आमिर खान के मुताबिक सेलेब्स की जिंदगियों में लोगों की दिलचस्पी कभी कभी जरूरत से ज्यादा हो जाती है. क्रिकेटर्स और एक्टर्स सभी का ध्यान खींचते हैं इस बात को मानते हुए आमिर ने सवाल किया कि पर्सनल माइलस्टोन अपना कोई पर्सनल मोमेंट लोगों के लिए चर्चा का विषय क्यों बन जाता है. आमिर ने कहा, मुझे नहीं पता लोगों को सेलेब्रिटीज की जिंदगी में खासतौर पर एक्टर्स और क्रिकेटर्स की जिंदगी में इतनी दिलचस्पी क्यों होती है. लोगों को हमारे में काम में इंट्रेस्ट होना चाहिए ना कि हमारी पर्सनल लाइफ में. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी

शादी पर इतनी स्पॉट लाइट होने के बावजूद आमिर किसी ग्रैंड पब्लिक सेलिब्रेशन की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं. यह एक सिंपल तरीके से होगी और इसमें केवल और केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे. आमिर ने कहा, यह बहुत ही प्राइवेट, एक सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी. सब कुछ घर में ही होगा जिसमें दोनों परिवार और बहुत ही करीबी लोग शामिल होंगे.

आमिर खान की नई शुरुआत

आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं - जुनैद और आइरा. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और इस कपल का एक बेटा है, आजाद. तलाक के बावजूद आमिर ने रीना और किरण, दोनों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखे हैं. एक्टर और उनकी दोनों एक्स वाइफ के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है. वे एक परिवार के तौर पर एक-दूसरे का साथ देते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर 3 का ऐलान, जानें कौन हैं जनरल हरबख्श सिंह जिनकी जिंदगी पर बनेगी बॉर्डर 3

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Gauri Spratt, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com