विज्ञापन

Border 3 Plot: बॉर्डर 3 का ऐलान, जानें कौन हैं जनरल हरबख्श सिंह जिनकी जिंदगी पर बनेगी फिल्म

Border 3 Plot: निधि दत्ता ने ऑफीशियली बॉर्डर 3 का ऐलान कर दिया है. साथ ही साथ ये भी साफ हो चुका है कि ये फिल्म किस वॉर हीरो की कहानी पर्दे पर लेकर आ रही है.

Border 3 Plot: बॉर्डर 3 का ऐलान, जानें कौन हैं जनरल हरबख्श सिंह जिनकी जिंदगी पर बनेगी फिल्म
Border 3 Plot: बॉर्डर 3 में दिखाई जाएगी जनरल हरबख्श सिंह की कहानी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉर्डर 2 की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब निधि दत्ता ने जेपी फिल्म्स के बैनर तले कुछ और फिल्में बनाने का फैसला लिया है. निधि एक या दो नहीं पांच फिल्में बनाने के मूड में हैं. इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में है बॉर्डर 3. ये फिल्म एक वॉर बायोपिक होगी. यह जनरल हरबख्स सिंह की बायोपिक होगी. बॉर्डर 3 के अलावा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक एयर फोर्स ड्रामा फिल्म, माइथोलॉजी और भारतीय इतिहास पर आधारित एक ट्रेजर हंट फिल्म और इनके अलावा लीजेंड्री फिल्म मेकर ओपी दत्ता (जेपी दत्ता के पिता) की जिंदगी पर एक लंबी सीरीज बनाने की प्लानिंग है. अब अगर फिलहाल चर्चा में छाई बॉर्डर 3 की बात करें तो फिल्म की कहानी इस बार एक बायोपिक होगी. इसमें जनरल हरबख्श सिंह की कहानी दिखाई जाएगी.

जनरल हरबक्श सिंह का परिचय

लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह (वीर चक्र से सम्मानित) भारतीय सेना में एक सीनियर जनरल ऑफिसर थे. वेस्टर्न कमांड के कमांडर के तौर पर, सिंह ने भारतीय सेना की कमान संभाली और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई. युद्ध में उनकी भूमिका के लिए उन्हें 1966 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. 1 अक्टूबर 1913 को जन्मे हरबख्श सिंह ने 14 नवंबर 1999 में इस दुनिया को अलविदा कहा. हरबख्स सिंह को "पंजाब का रक्षक" माना जाता है. उन्हें पीछे हटने के आदेशों को न मानने और जवाबी हमला शुरू करने के लिए याद किया जाता है, जिससे अमृतसर को पाकिस्तानी सेना से बचाने में मदद मिली.

harbaksh singh border 3 movie

बॉर्डर 3 की कास्ट

1997 में आई बॉर्डर एक मल्टीस्टारर फिल्म थी. इसके बाद साल 2025 में बॉर्डर 2 आई. इसे सनी देओल ने अपने कंधे पर उठा लिया. दर्शक फिल्म से जुड़े नॉस्टैल्जिया और सनी देओल के लिए फिल्म देखने पहुंचे. अब फिल्म की तीसरी किश्त को लेकर अभी किसी का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन पिछली फिल्मों की सक्सेस को देखते हुए कहा जा सकता है कि सनी देओल तीसरी बार भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे और दर्शकों को 'बॉर्डर'  पर सनी देओल की दहाड़ सुनाई देगी.

यह भी पढ़ें: लॉकअप सीजन 2 की जेल में बंद होंगे 14 सेलेब, गोविंदा की पत्नी से लेकर राम कपूर तक ये सितारे कनफर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nidhi Dutta, Border 3, Sunny Deol, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com