विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2022

मां जीनत हुसैन के साथ बेटी आइरा की सगाई में पहुंचे आमिर खान, लुक देख लोग बोले- ये संजय मिश्रा जैसा क्यों लग रहे

Aamir Khan: आमिर खान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी मां जीनत हुसैन के साथ सगाई सेरेमनी में शामिल होते दिख रहे हैं. 

मां जीनत हुसैन के साथ बेटी आइरा की सगाई में पहुंचे आमिर खान, लुक देख लोग बोले- ये संजय मिश्रा जैसा क्यों लग रहे
Aamir Khan: आमिर खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

एक लंबे रिलेशनशिप के बाद आमिर खान की बेटी आइरा खान ने आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई कर ली. कुछ समय पहले नूपुर ने आइरा को प्रपोज किया था, जिसका एक वीडियो आइरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था. अब दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो गए हैं. इस सेलिब्रेशन में आमिर ने अपने पूरे परिवार के साथ हिस्सा लिया. बेटी की सगाई में आमिर खान का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. आमिर खान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी मां जीनत हुसैन के साथ सगाई सेरेमनी में शामिल होते दिख रहे हैं. 

वीडियो को वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में आमिर की मां व्हीलचेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं. आमिर पीछे से आते हैं और मां के साथ पैप को खड़े होकर पोज भी देते हैं. मां-बेटे के बॉन्डिंग के साथ इस दौरान आमिर खान का लुक भी काफी चर्चा में रहा. बेटी की सगाई में आमिर कुर्ते-पजामे में पहुंचे थे. उनका लुक बहुत ही सिंपल था. यहां तक कि एक्टर ने अपनी मूंछ-दाढ़ी को भी कलर नहीं किया था. हालांकि आमिर के सफेद मूंछ-दाढ़ी को देख लोग उनकी उम्र पर भी तंज कसते नजर आए. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'किसी फिल्म की शूटिंग से आया है क्या. बाबाजी लग रहा है'. तो एक अन्य ने लिखा, 'असली ऐज दिख रही है'. तो वहीं एक अन्य ने उन्हें अभिनेता संजय मिश्रा से कंपेयर करते हुए लिखा, 'ये संजय मिश्रा जैसा क्यों लग रहा है'. इस तरह से आमिर के वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan With Mother, Aamir Khan Viral Video, Aamir Khan With Mother Zeenat Hussain, Ira Khan, Ira Khan Engagement Ceremony, Aamir Khan Daughter, Aamir Khan In Daughter Ira Khan Engagemnet Party, Aamir Khan In Ira Khan Engagement Video, Nupur Shikhare, Ira Khan And Nupur Shikhare, Ira Khan And Nupur Shikhare Engagement, Aamir Khan New Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com