विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

Happy Birthday Aamir Khan: इंस्टाग्राम से जुड़ते ही आमिर खान ने मचाया तहलका, बिना फोटो डाले बटोरे इतने फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर आमिर ने अब तक एक भी तस्वीर साझा नहीं की है. बावजूद इसके एक दिन के अंदर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख 36 हजार हो चुकी है. 

Happy Birthday Aamir Khan: इंस्टाग्राम से जुड़ते ही आमिर खान ने मचाया तहलका, बिना फोटो डाले बटोरे इतने फॉलोअर्स
53 साल के हुए सुपरस्टार आमिर खान.
  • इंस्टाग्राम से जुड़े आमिर खान
  • तेजी से बढ़ रही आमिर के फॉलोअर्स की संख्या
  • जोधपुर में अपना जन्मदिन मनाएंगे अभिनेता
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. आमिर उन सेलेब्स में शामिल हैं जो सोशल मीडिया से जुड़े जरूर हैं, लेकिन इसमें कम ही एक्टिव रहते हैं. पहले फेसबुक और फिर ट्विटर से जुड़ने के बाद आमिर ने एक और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में एंट्री की है. बर्थडे से ठीक एक दिन पहले आमिर फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम से जुड़े और उनके फॉलोअर्स की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ती जा रही है. इंस्टाग्राम पर आमिर ने अब तक एक भी तस्वीर साझा नहीं की है. बावजूद इसके एक दिन के अंदर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख 36 हजार हो चुकी है.

जन्मदिन पर इमोशनल हुए Aamir Khan, बोले- जो भी हूं इनकी वजह से हूं...

अपने वैरिफाई इंस्टाग्राम पेज पर आमिर ने सिर्फ प्रोफाइल फोटो अपलोड की है, तस्वीर उनकी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लुक से प्रेरित है. आमिर को ट्विटर पर 23 मिलियन जबकि फेसबुक पर 15 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, तुर्की, ताइवान और रूस के फैन्स से जुड़ने के लिए आमिर ने इंस्टाग्राम पर एंट्री की है.  

Aamir Khan B'day Spcl: शाहरुख से पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी 'डर', जानें 5 Unknown Factsजैसे ही आमिर खान के इंस्टाग्राम पर जुड़ने की खबर सामने आई, वैसे ही #AamirKhanOnInstagram ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर आमिर खान के इंस्टाग्राम ज्वाइन करने की जानकारी दी.

Happy Birthday Aamir Khan: अपने चहेते सुपरस्टार को तीन अरब लोगों ने दिया ये तोहफा

मालूम हो कि, आमिर खान इन दिनों फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं. वे फिलहाल जोधपुर में हैं और जन्मदिन पर भी शूटिंग करेंगे. यशराज बैनर की इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख अहम किरदार में दिखेंगे. विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर 7 नवंबर को रिलीज होगी. 

VIDEO: 'सीक्रेट सुपरस्टार' की टीम से विशेष बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com