आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं. इरा खान (Ira Khan) ने हाल ही में अपने वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) की कुछ बातें फैन्स के साथ शेयर की है और बताया है कि उनका यह अब तक का अनुभव कैसा रहा है. इरा खान (Ira Khan Photo) ने इसके साथ ही अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने इस दौरान नीले रंग की ओवरसाइज्ड टॉप पहन रखी है और साथ ही ब्लैक कलर का शॉट भी पहना हुआ है.
Main Tumhara Song: सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' फिल्म का नया 'मैं तुम्हारा' हुआ रिलीज, देखें Video
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इरा खान (Ira Khan) ने अपने पोस्ट में लिखा है: "घर से काम कर रही हूं. उत्साह से काम रहे हैं. आप लेटकर काम शुरू कर देते हैं. आप भ्रमित हो जाते हैं. आप चिंतित हो जाते हैं. आप हार मानने लगते हैं. आप खुद को खींचने लग जाते हैं. आप मुस्कुराइए. आप पोज दीजिए. अलविदा." इरा खान ने इस तरह अपने वर्क फ्रॉम होम के अनुभव को शेयर किया है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि उनके सामने एक लैपटॉप, कागज अन्य स्टेशनरी बिखरी पड़ी हैं. इरा खान के इस पोस्ट पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं."
कैटरीना कैफ ने 'शीला की जवानी' सॉन्ग पर डांस से मचाया था धमाल, देखें थ्रोबैक Video
इरा खान (Ira Khan) इसी तरह अपने पोस्ट फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. बता दें कि दूसरे बॉलीवुड स्टार किड्स की तरह आमिर खान की बेटी इरा खान एक्टिंग नहीं, बल्कि डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहती हैं. उन्होंने इस चीज के लिए पूरी तैयारी भी कर ली है. बता दें, दिसंबर 2019 में उनके पहले नाटक यूरिपिड्स' मेडिया' का मंचन हुआ था. इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस हेजल कीच भी नजर आईं थीं. यूरिपाइड्स मेडिया' सबसे लोकप्रिय ग्रीक त्रासदियों में से एक है. इस प्ले में उनके काम के लिए उन्हें खूब तारीफें भी मिली थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं