विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2020

आमिर खान की बेटी Ira Khan चिल करने पहुंची लोनावला, कभी बुक पढ़ते तो कभी पूल में यूं पोज देती आईं नजर- देखें Photos

इरा खान (Ira Khan) अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में इरा खान ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है.

आमिर खान की बेटी Ira Khan चिल करने पहुंची लोनावला, कभी बुक पढ़ते तो कभी पूल में यूं पोज देती आईं नजर- देखें Photos
इरा खान (Ira Khan) लोनावला में चिल करती आईं नजर
  • आमिर खान की बेटी इरा खान लोनावला में चिल करती आईं नजर
  • पूल साइड आमिर खान की बेटी ने ग्लैमरस अंदाज में दिया पोज
  • इरा खान की तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद इरा खान अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में इरा खान ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. इरा खान दरअसल, इन दिनों लोनावला में चिल करती हुई नजर आ रही हैं. आमिर खान की बेटी की यह फोटो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. 

इरा खान (Ira Khan) अपनी एक फोटो में येलो बिकिनी में पूल साइड पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा अपनी एक फोटो में वह बाथटब में बैठकर किताब पढ़ती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में आमिर खान की बेटी का स्टाइल और उनका अंदाज भी देखने लायक है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है. सोशल मीडिया प्रतिबद्धताओं और बिना समय की पाबंदी के लेकिन जल्दी और बेहतर कमिटमेंट. लेकिन कई बार आपको ब्रेक की जरूरत होती है, खुद के लिए. और पहले आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना जरूरी है."

इरा खान (Ira Khan) ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, "और अब मैं अपने काम की तरफ वापस आ चुकी हूं. इंतजार करने के लिए आपका शुक्रिया. इरा खान की इन तस्वीरों को अब तक 44 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस भी इरा खान की तस्वीरों पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि इरा खान एक एक्टिंग में नहीं बल्कि डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहती हैं. इस चीज के लिए वह तैयारियों में भी लगी हुई हैं. दिसंबर 2019 में उनके द्वारा निर्देशित पहले नाटक 'युरिपिड्स मेडिया' का मंचन हुआ था. इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच भी नजर आई थीं."


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ira Khan, Ira Khan Photos, Aamir Khan, Aamir Khan Daughter Ira Khan, Ira Khan Pool Photos, Ira Khan Chills In Lonavala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com