विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

आमिर खान ने ट्रोलर्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए उनका कोई...

आमिर खान (Aamir Khan) ने ट्रोलर्स को लेकर तोड़ी अपनी चुप्पी, इंटरव्यू में कही यह बात.

Also Read in
आमिर खान ने ट्रोलर्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए उनका कोई...
आमिर खान (Aamir Khan) ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
  • आमिर खान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
  • इंटरव्यू में कहा- मेरे लिए मायने नहीं रखते
  • आमिर खान फिर आए सुर्खियों में
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन हर मसले पर बहुत ही बेबाकी के साथ अपनी राय रखते हैं. आमिर खान (Aamir Khan) न ही कोई अवार्ड फंक्शन अटेंड करते हैं और ना ही फिल्म के प्रमोशन के लिए कहीं जाते हैं. अब हाल ही में आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को लेकर अपनी राय साझा की है. बता दें, आए दिन स्टार्स ट्विटर पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं, हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

टाइगर श्रॉफ ने बहन को बर्थडे पर दी सलाह, बोले- 80 साल से पहले शादी मत करना...देखें Photo

आमिर खान (Aamir Khan) ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रोलर्स को लेकर कहा कि वह सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट नहीं पढ़ते, हालांकि कभी- कभी पढ़ते हैं जब उनकी कोई फिल्म रिलीज होती हैं, क्योंकि वह लोगों का अपनी फिल्म के लिए रिएक्शन जानना चाहते हैं. हालांकि, वह कभी भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का रिएक्ट नहीं करते. 

सैफ अली खान ने कहा, "अंग्रेजों से पहले इंडिया की अवधारणा नहीं थी", अब सोशल मीडिया पर यूं हो रहे हैं ट्रोल

बता दें, ऐसा कोई मौका नहीं रहा, जब आमिर खान (Aamir Khan) सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के साथ उलझे हों. एक कलाकार के तौर पर ही केवल वह फैन्स के कमेंट को पढ़ते हैं, हालांकि उस पर आमिर कभी रिएक्ट नहीं करते. आमिर खान ने इंटरव्यू में कहा कि ट्रोलर्स उनके लिए मायने नहीं रखते. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें, तो इन दिनों मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan Breaks His Silence On Trollers, Aamir Khan Twitter, Aamir Khan On Trollers, Aamir Khan Instagram, Aamir Khan Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com