आदर जैन जल्द ही यश राज बैनर की फिल्म 'कैदी बंद' में आएंगे नजर.
नई दिल्ली:
अगर सबसे बड़े बॉलीवुड घरानों की बात करें तो 'कपूर खानदान' का नाम सबसे पहले आता है, जिसकी कई पीढ़ियां सालों से बॉलीवुड में नजर आ रही हैं. इसी खानदान का एक और चिराग अब बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता व फिल्मकार राज कपूर के नाती आदर जैन की जो जल्द ही यश राज बैनर तले फिल्म 'कैदी बंद' से बड़े पर्दे पर शुरुआत करने जा रहे हैं. लेकिन कपूर खानदान का यह चिराग भी बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर नर्वस है. आदर का कहना है कि वह नर्वस तो हैं, लेकिन रोमांचित भी हैं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए आदर ने कहा, 'मैं बहुत नर्वस हूं, लेकिन साथ ही मुझे इस बात पर गर्व है कि फिल्म का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया और मेरे परिवार के लोगों, दोस्त, मेरे स्कूल के शिक्षक मुझे फोन कर कह रहे हैं कि 'तुमने बहुत शानदार काम किया है' और उन्हें मुझ पर गर्व है.'
यह भी पढ़ें: 'अक्षय कुमार ने मानी गलती, बवाल होने के बाद हटाई PHOTO
यश राज बैनर कर रहा है लॉन्च: राज कपूर की बेटी रीमा के 23 वर्षीय बेटे का कहना है कि इस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से वह सुकून महसूस कर रहे हैं. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म से आदर और अन्या सिंह फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं. यह बैनर अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारों को लॉन्च कर चुका है. हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने कजिन आदर को और अनुष्का शर्मा अन्या को लॉन्च किया था. इतने बड़े बैनर की फिल्म से लांच होने के बारे में पूछे जाने पर आदर ने कहा कि उनके लिए यह सपना सच होने जैसा है, उनके लिए इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.
यह भी पढ़ें: 'पति को खुलेआम KISS करती दिखीं बिपाशा, शेयर की लवी-डवी मोमेंट्स की PHOTOS
'कैदी बंद' का ट्रेलर रिलीज: आदर और आन्या की इस नई फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस फिल्म को संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है और निर्देशन हबीब फैजल ने किया है. फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 5 सेकेंड का है जिसमें दिखाया गया है कि अंडर ट्रायल केस के चलते आदर और अन्या जेल में बंद हैं. जहां दोनों ने पैसे उगाही का काम करते हैं. लेकिन 15 अगस्त के मौके पर जेल का जेलर एक रंगारंग कार्यक्रम करवाना चाहता है. आदर और अन्या मिलकर एक आर्केस्ट्रा बैंड बनाते है और जेल में परफॉर्म करते हैं. फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है.
VIDEO: ये फ़िल्म नहीं आसां : गायिका कविता कृष्णमूर्ति से ख़ास मुलाकात
(इनपुट आईएएनएस से भी)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aadar Jain, Aadar Jain Kapoor Family, Qaidi Band