विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2021

शाहरुख खान पिछले साल दुबई में यूं मनाया था बर्थडे, बुर्ज खलीफा पर लिखा नजर आया था उनका नाम...देखें थ्रोबैक Video

बॉलीवुड के किंग खान का 2 नवंबर को बर्थडे है. शाहरुख के साथ-साथ फैंस भी उनके बर्थडे को किसी फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट करते हैं. शाहरुख खान इस बार अपना जन्मदिन मन्नत में अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं.

शाहरुख खान पिछले साल दुबई में यूं मनाया था बर्थडे, बुर्ज खलीफा पर लिखा नजर आया था उनका नाम...देखें थ्रोबैक Video
शाहरुख खान का थ्रोबैक वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का नाम इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में शामिल हो चुका है जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. शाहरुख खान की कितनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है ये किसी से भी छिपा हुआ नहीं है. बॉलीवुड के किंग खान का 2 नवंबर को बर्थडे है. शाहरुख के साथ साथ फैंस भी उनके बर्थडे को किसी फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट करते हैं. शाहरुख खान इस बार अपना जन्मदिन मन्नत में अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं. हालांकि उनके पिछले बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान ने दुबई में अपना जन्मदिन मनाया था. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बॉलीवुड के बादशाह के नाम से रोशन किया गया था.

किंग खान के नाम से रोशन हुआ था बुर्ज खलीफा

बॉलीवुड के किंग खान आज 56 साल के हो गए हैं. देश भर में फैंस अपने बादशाह का बर्थडे अलग अलग तरीकों से सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज पूरे सोशल मीडिया में शाहरुख खान की तस्वीरें और बर्थडे विशेज़ छाई हुई हैं. ऐसे में 'Voompla' ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है. किंग खान का ये वीडियो पिछले साल दुबई का है जब उन्होंने अपनी पूरी फैमिली के साथ वहां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. किसी भी कलाकार के लिए ऐतिहासिक दिन कहा जा सकता है. क्योंकि वीडियो में शाहरुख खान को बर्थडे गिफ्ट देते हुए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को उनके नाम से रोशन किया गया था. बुर्ज खलीफा के जरिये शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई थीं.

फैंस बोले- इसे कहते हैं रियल स्टार

शाहरुख खान ने खुद इस वीडियो को पिछले साल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन दिया था. उन्होंने लिखा था कि,' खुद को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर काफी ज्यादा खुश हूँ. इस वीडियो पर किंग खान के फैंस ने प्यार की बरसात कर दी है. शाहरुख के फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'What a moment' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि, 'इसे कहते हैं रियल स्टार'. इसके अलावा बॉलीवुड के बादशाह को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला लगातार कमेंट बॉक्स पर जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Shahrukh Khan Video Viral, Shahrukh Khan Video, Shahrukh Khan Birthday, Shahrukh Khan In Dubai, Shahrukh Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com