Buldozer Wali Saas Trailer: भोजपुरी फिल्म 'बुलडोजर वाली सास' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. परिवार में बढ़ते झगड़े, आर्थिक तंगी और रिश्तों में दरार के बीच एक सास किस तरह पूरे परिवार को टूटने से बचाने की कोशिश करती है, इसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिलती है. एडवाइज मूवीज प्रस्तुत इस फिल्म में पारिवारिक विवाद के बीच सास का दमदार अंदाज कहानी को दिलचस्प बनाता है. ट्रेलर में एक परिवार के भीतर बढ़ते मतभेद दिखाई देते हैं. हालात ऐसे बिगड़ते हैं कि घर के बंटवारे तक की नौबत आ जाती है. रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और आर्थिक परेशानियों के बीच परिवार को संभालने की जिम्मेदारी सास अपने कंधों पर लेती है. वह मुश्किलों के सामने हार मानने के बजाय परिवार को एकजुट रखने के लिए संघर्ष करती है. फिल्म का नाम 'बुलडोजर वाली सास' है, लेकिन कहानी में सास का असली दम उसके हौसले, फैसलों और परिवार के प्रति जिम्मेदारी में दिखाई देता है.
ऋतु पांडे समेत ये कलाकार आएंगे नजर
'बुलडोजर वाली सास' में ऋतु पांडे, प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, हीरालाल यादव, अनिल कृष्णा, विजय लक्ष्मी सिंह, शिवानी सिंह और कुणाल सोनी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण रविन्द्र सिंह ने किया है और निर्देशन रितेश ठाकुर ने किया है. 'बुलडोजर वाली सास' के संगीतकार रितेश ठाकुर हैं. फिल्म के गीत चंदन बाबू और नवीन श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि कहानी विशाल पांडेय की है.
निर्माता रविन्द्र सिंह के मुताबिक, फिल्म परिवार की अहमियत और रिश्तों को बचाने की कोशिश पर आधारित है. उनका मानना है कि आज छोटी-छोटी बातों पर परिवार टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं. फिल्म मनोरंजन के साथ दर्शकों को रिश्तों की अहमियत का एहसास कराने की कोशिश करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं