विज्ञापन

79 की अरुणा ईरानी ने 'कलियों का चमन' पर किया जोरदार डांस, वीडियो देख कहेंगे समय बदला है टैलेंट नहीं

अरुणा ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और आगे चलकर वह बॉलीवुड के सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक बन गईं. 500 से ज्यादा फिल्मों के अपने करियर में, वह कॉमेडी और कैरेक्टर आर्टिस्ट दोनों तरह के किरदारों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं.

79 की अरुणा ईरानी ने 'कलियों का चमन' पर किया जोरदार डांस, वीडियो देख कहेंगे समय बदला है टैलेंट नहीं
अरुणा ईरानी ने इंडियन आइडल के मंच पर जमाया रंग
Social Media
नई दिल्ली:

लीजेंड्री एक्ट्रेसेज अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल, इंडियन आइडल 16 के आने वाले एपिसोड में नजर आने वाली हैं. इस एपिसोड में पुरानी यादों के साथ साथ उन्होंने अपने हिट गानों पर भी परफॉर्म किया. फिल्म मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो रिलीज किया है इसमें फैंस को इस मजेदार एपिसोड की झलक देखने को मिली. इसमें ये दोनों एक्ट्रेसेज शो में शामिल होतीं और एक पॉपुलर गाने पर डांस करती भी नजर आ रही हैं. डांस की शुरुआत 79 साल की एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने की.

इंडियन आइडल 16 में मेहमान के तौर पर नजर आईं अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल

अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे ही शानदार अंदाज में एंट्री करती हैं, जज अपनी खुशी पर काबू नहीं रख पाते. विशाल डडलानी सीटी बजाते नजर आते हैं, वहीं श्रेया घोषाल जोर-जोर से तालियां बजाकर और चिल्लाकर उनका स्वागत करती हैं. पुरानी यादों को ताजा करते हुए, अरुणा ईरानी अपने मशहूर गाने 'कलियों का चमन' पर थिरकती नजर आती हैं, जिससे हर कोई उस सुहाने दौर की यादों में खो जाता है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की टिकट होने वाली है सस्ती? बैन की मांग के बीच फिल्म को लेकर उठ रही ऐसी डिमांड

प्रोमो में एक आवाज इन एक्ट्रेसेज को इंट्रोड्यूस करवाते हुए कहती है, "इंडियन टेलीविजंन पर दिखेंगी, बड़े पर्दे की दो मशहूर हस्तियां." अरुणा भी कहती हैं, "मुझे यहां आकर बहुत-बहुत खुशी हुई, धन्यवाद और आप सभी को मेरा प्यार." यह एपिसोड इस शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा.

अरुणा ईरानी ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है

अरुणा ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और आगे चलकर वह बॉलीवुड के सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक बन गईं. 500 से ज्यादा फिल्मों के अपने करियर में, वह कॉमेडी और कैरेक्टर आर्टिस्ट दोनों तरह के किरदारों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. अरुणा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें अंदाज, जानी दुश्मन, गोल माल, जुदाई, हम पांच, बेटा, दिल तो पागल है और भी कई फिल्में शामिल हैं. उन्हें आखिरी बार फिल्म 'केसरी वीर' में देखा गया था. 2025 में आई इस फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और अन्य कलाकारों लीड रोल में थे. लेकिन यह फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही. दूसरी तरफ फरीदा जलाल ने साल 19967 में फिल्म तकदीर से की थी हाल में वह विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो में नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में आदित्य धर से हो गई बड़ी गलती, खुद ही भूल गए पार्ट में क्या दिखाया और पार्ट 2 में हो गई मिस्टेक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Idol, Indian Idol 16, Shreya Ghoshal, Aruna Irani, Farida Jalal, Aruna Irani Dance Video, Kaliyon Ka Chaman Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com