विज्ञापन

मुकेश खन्ना ही नहीं, महाभारत के इन सितारों ने भी आज तक नहीं बसाया घर, 50 से 67 की उम्र में भी हैं सिंगल

महाभारत के कई मशहूर कलाकारों ने रियल लाइफ में शादी नहीं की. रेनुका इसरानी, चंद्रा रूपारेल, पारिजात, मुकेश खन्ना, समीर चित्रे और संजीव चित्रे आज भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं.

मुकेश खन्ना ही नहीं, महाभारत के इन सितारों ने भी आज तक नहीं बसाया घर, 50 से 67 की उम्र में भी हैं सिंगल
महाभारत के ये सितारे आज भी हैं कुंवारे, 67 की उम्र में भी नहीं की शादी
NDTV

टीवी की दुनिया में कई सितारे आए और गए, लेकिन बीआर चोपड़ा की महाभारत के कलाकार आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. इस शो में किसी ने पति का रोल निभाया, तो किसी ने पत्नी का. किसी ने परिवार को जोड़े रखने वाले किरदार से पहचान बनाई, तो किसी ने अपने त्याग और बलिदान से दर्शकों की आंखें नम कर दीं. पर्दे पर रिश्तों और परिवार की बड़ी-बड़ी कहानियां दिखाने वाले इन सितारों की असली जिंदगी हालांकि बिल्कुल अलग रही. हैरानी की बात ये है कि महाभारत के कुछ मशहूर कलाकारों ने कभी शादी ही नहीं की. इनमें कुछ 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं, तो कुछ 60 और 67 साल की उम्र में भी सिंगल हैं. सालों बाद भी इन सितारों की निजी जिंदगी लोगों के बीच उतनी ही चर्चा में रहती है, जितने उनके यादगार किरदार.

ये भी पढ़ें: प्रणित मोरे विवाद के बीच सुनील पाल का कॉमेडियन्स पर तंज, बोले- ये चलते-फिरते आतंकवादी

रेनुका इसरानी

महाभारत में गांधारी का किरदार निभाने वाली रेनुका इसरानी आज 59 साल की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शादी नहीं की. कहा जाता है कि उन्होंने अपने माता-पिता की देखभाल को सबसे ज्यादा महत्व दिया. इसी वजह से उन्होंने शादी से दूरी बनाए रखी.

चंद्रा रूपारेल

शो में रुक्मणी का रोल निभाने वाली चंद्रा रूपारेल अपनी सादगी की वजह से काफी पसंद की गई थीं. उनकी मुस्कान और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं की है.

पारिजात

महाभारत में राधा का किरदार निभाने वाली पारिजात ने भी अपने एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा था. उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. रिपोर्ट्स की मानें तो पारिजात आज भी अविवाहित हैं.

मुकेश खन्ना

भीष्म पितामह के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए मुकेश खन्ना 67 साल के हो चुके हैं. उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. हालांकि हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें सही जीवनसाथी मिला तो वो शादी करने के बारे में जरूर सोचेंगे.

समीर चित्रे

महाभारत में नकुल का रोल निभाने वाले समीर चित्रे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है और अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखते हैं.

संजीव चित्रे

सहदेव का किरदार निभाने वाले संजीव चित्रे भी अविवाहित हैं. वो और समीर चित्रे रियल लाइफ में भाई हैं. दोनों ही कलाकार काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं और शांत जिंदगी जी रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Khanna, Mahabharat Actors Unmarried, Mahabharat, Doordarshan Mahabharat, Bollwyood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com