विज्ञापन

74 साल का हीरो पड़ा रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और जुनैद खान की एक दिन पर भारी, पहले दिन की बंपर ओपनिंग

Patriot Box Office Collection Day 1: 1 मई को सिनेमाघरों में 3 बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें आमिर खान के बेटे की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की 'पैट्रियट' का नाम शामिल है.  

74 साल का हीरो पड़ा रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और जुनैद खान की एक दिन पर भारी, पहले दिन की बंपर ओपनिंग
राजा शिवाजी, एक दिन और पेट्रियट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Patriot box office collections day 1: बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को कमाई का तूफान देखने को मिला क्योंकि 74 वर्षीय सुपरस्टार ममूटी और 65 साल के मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म पेट्रियट सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हालांकि इस दिन दो और फिल्मों ने दस्तक दी है, जिसमें रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की एक दिन का भी नाम शामिल है. लेकिन अगर कमाई देखी जाए तो पेट्रियट ने इन दोनों फिल्मों से कई गुना ज्याजा कमाई हासिल की है और मोहनलाल और ममूटी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है. 

पेट्रियट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पेट्रियट ने पहले दिन 2636 शोज के साथ 9.80 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है. जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 11.37 करोड़ है. वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 18 करोड़ रहा है, जिसके बाद पेट्रियट की पहले दिन की टोटल कमाई 29.37 करोड़ हो गई है. 

ये भी पढे़ं- 71 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म को बनाने के लिए डायरेक्टर ने गिरवी रखी जीवन बीमा पॉलिसी, दोस्तों से उधार लिए थे पैसे

राजा शिवाजी और एक दिन का पहले दिन का कलेक्शन 

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी, जिसमें सलमान खान का स्पेशल कैमियो देखने को मिला. उसने पहले दिन भारत में 11.35 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया.वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.51 करोड़ पहुंचा है. वहीं एक दिन की बात करें तो पहले दिन की ओपनिंग 81 लाख में सिमट कर रह गई है. 

पेट्रियट के बारे में 

मोहनलाल और ममूटी की जुगलबंदी फैंस को 18 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है. आखिरी बार उन्हें फिल्म 'ट्वेंटी:20' (2008) में पर्दे पर एक साथ देखा गया था. वहीं फिल्म 'पैट्रियट' का निर्देशन और लेखन दोनों ही महेश नारायणन ने किया है. इसमें ममूटी और मोहनलाल के साथ फहाद फासिल, नयनतारा, कुंचाको बोबन और रेवती जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. 

ये भी पढे़ं- नूतन का इकलौता बेटा हैं बॉलीवुड का विलेन, जो 90s में बने आदर्श पुत्र, हिंदी सिनेमा का बन गए हैं चहेता सितारा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patriot Malayalam Movie Review, Patriot, Patriot Box Office, Mamoothy, Mohanlal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com