विज्ञापन

70 की उम्र, पांच बेटियों और एक बेटे की मां ने जब वजन घटाने के लिए खाई ओजम्पिक तो हुआ ऐसा हाल, पढ़ें आपबीती

क्रिस जेनर के एक इंटरव्यूज के बाद ओजम्पिक दवा फिर से चर्चा में आ गई है. क्रिस ने ये खुलासा किया है कि ओजम्पिक लेने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी.

70 की उम्र, पांच बेटियों और एक बेटे की मां ने जब वजन घटाने के लिए खाई ओजम्पिक तो हुआ ऐसा हाल, पढ़ें आपबीती
Kris Jenner,youthful looks,Ozempic

कुछ वक्त पहले जब फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने अचानक वेट लूज किया था तब एक दवाई काफी चर्चा में आ गई थी. दवा का नाम था ‘ओजम्पिक'. माना जा रहा था करण जौहर ने इस दवा के जरिए से अपना वेट लूज किया है, हालांकि बाद में डायरेक्टर ने इस पर सफाई दी और कहा कि उन्होंने हेल्दी खाना खाकर अपना वजन कम किया है. अब ये दवा एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार इसके चर्चा में आने की वजह है फेमस अमेरिकन मीडिया पर्सनालिटी और बिजनेसवुमन क्रिस जैनर. हाल ही में क्रिस जेनर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने भी ये दवा ली थी, ऐसा उन्होंने तब किया था जब इस दवा के बारे में कोई जानता भी नहीं था. हालांकि ‘ओजम्पिक' खाने के बाद क्रिस की तबीयत बिगड़ने लगी थी और उन्होंने इसका सेवन बंद कर दिया. क्रिस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है.

ये भी पढ़ें: 2026 Lowest Budget Hindi Movie: 8 मई को रिलीज हो रही है 2026 की सबसे सस्ती फिल्म, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बिना फीस किए काम

‘उस दवा ने मुझे और बीमार कर दिया था'

मेट गाला 2026 में शिरकत करने के बाद क्रिस हाल ही में 'SheMD' पॉडकास्ट में पहुंचीं. जहां उनसे वेट लूज के लिए ‘ओजम्पिक' लेने के बारे में पूछा गया. इस पर क्रिस ने बेबाकी से बात की और कहा, ‘मैंने एक बार ये खाई थी, मैंने ये तब ली थी जब इसके बारे में कोई जानता तक नहीं था. लेकिन इस दवा ने मुझे बहुत बीमार कर दिया था. इसके साइड इफेक्ट इतने बढ़ गए थे कि मुझे डॉ. थाइस अलियाबादी से संपर्क करना पड़ा जिन्हें 'डॉ. ए' के नाम से भी जाना जाता है. एक दिन मैंने उन्हें कॉल किया और कहा मैं काम नहीं कर पा रही हूं, मुझसे नहीं हो पा रहा, मैं बहुत बीमार हो गई हूं, मुझे चक्कर आ रहे हैं. तब डॉक्टर ने मुझे कुछ और दवाई दी और वो गेम चेंजर साबित हुई'.

क्यों ली जाती है ओजम्पिक?

ओजम्पिक दरअसल, एक खास तरह का इंजेक्शन है जिसे 2017 में अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए मंजूरी दी थी. बाद में इसे वेट लॉस से भी जोड़कर देखा जा रहा था, हालांकि ये वेट लॉस में भी मदद करती है इसका अभी तक कोई प्रमाण नहीं है. 70 साल की क्रिस जेनर के दो शादियों से 6 बच्चे हैं: कर्टनी कार्दशियनस किम कार्दशियन, ख्लोए कार्दशियन, रॉब कार्दशियन, केंडल जेनर और काइली जेनर.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kris Jenner, Youthful Looks, Ozempic, Peptide Injections, Health Monitoring
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com