मोहम्मद रफी हिंदी सिनेमा के वो फनकार हैं जिन्होंने हर इमोशन को अपनी सिंगिग के जरिए बखूबी पेश किया. दिल टूटने का गम हो या प्यार के नए सपने या फिर रूठने-मनाने का खेल रफी साहब ने हर एक भाव को हर एक इमोशन को जीवंत कर दिया. आज हम आपको उनके ही ए ऐसे गाने से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिस पर लोग आज भी थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं. इसकी खासियत ये है कि इसे गर्लफ्रेंड की तारीफ में गाया जाता है.
मोहम्मद रफी का ये गाना एक रोमांटिक डांस नंबर है. इस गाने ने रॉक एंड रोल और ट्विस्ट स्टाइल को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई. 64 साल से ये गाना पार्टियों और अंताक्षरियों की जान बना हुआ है. ये गाना साल 1962 में आई फिल्म 'चाइना टाउन' में था और इस गाने का नाम था 'बार बार देखो हजार बार देखो'.
रफी साहब की आवाज और अंदाज तो इस गाने के लिए वरदान था ही. स्क्रीन पर शम्मी कपूर और शकीला की अदाकारी ने इसे और खास बना दिया. इस गाने में शम्मी अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं. ये पार्टी नंबर आज भी खूब सुना जाता है. बिहाइंड द सीन किस्सों की बात करें तो इस गाने के लिए शम्मी कपूर ने कोई डांस प्रैक्टिस नहीं की थी. वह गाना सुनकर खुद ही इंजॉय करने लगे और इसी तरह अपने नैचुरल अंदाज से इस गाने को एवरग्रीन बना दिया. इस मजेदार गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. अब उनके लिए क्या ही कहा जाए हर एक शब्द ऐसे लिखा कि किसी का भी दिल पिघल जाए.
यह भी पढ़ें: OTT प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 महीने से टॉप-10 में है ये वेब सीरीज, ये 7 एपिसोड को बार बार देख रहे लोग
'बार बार देखो हजार बार देखो' के लिरिक्स
बार बार देखो, हजार बार देखो
के देखने की ची है, हमारा दिलरुबा, टाली हो
टाली हो, टाली हो
(हां जी हां, और भी होंगे दिलदार यहां
लाखों दिलों की बहार यहां
पर ये बात कहां)-2
ये बेमिसाल हुस्न, लाजवाब ये आदा, टाली हो
टाली हो, टाली हो
(दिल मिला, एक जान-ए-महफिल मिला
या चिराग-ए-मंजिल मिला
ये न पूछो के कहां)-2
नया नया ये आशिकी का मेरा है मेरा, टाली हो
टाली हो, टाली हो
ये Video भी देखें:जब ऑपरेशन थियेटर में सोनू निगम ने गाया मोहम्मद रफी का गाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं