विज्ञापन

भाई-बहन के प्यार को बखूबी बयां करते हैं रक्षाबंधन के ये गाने, सुनते ही ताजा हो जाएंगी बचपन की यादें

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी दर्शाते हैं बॉलीवुड फिल्मों के ये गाने. इनको सुनते ही आज भी याद आ जाती है बचपन वाली राखी और भाई-बहन की नोकझोक वाला प्यार. आइए जानते हैं भाई-बहन के रिश्ते पर बने 6 सदाबहार बॉलीवुड गाने, जो आज भी इस खास रिश्ते में प्यार और पुरानी यादें ताजा कर देते हैं.

भाई-बहन के प्यार को बखूबी बयां करते हैं रक्षाबंधन के ये गाने, सुनते ही ताजा हो जाएंगी बचपन की यादें
रक्षाबंधन को और भी खास बनाते हैं भाई-बहन के ये गाने.
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते को दिखाया गया है. इसके साथ ही कई ऐसे गाने हैं जो भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी दर्शाते हैं. गाने के बोल और संगीत दिल में एक अलग ही तरह की कशिश पैदा करता है. रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है. बल्कि ये एक भाई का अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देने वाला दिन है. हिंदी सिनेमा में भी इस प्यारे रिश्ते को कई यादगार गानों में उतारा है. कई गानें ऐसे हैं जिनको सुनते ही भाई-बहन के रिश्ते की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 रक्षाबंधन के गाने जो आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. 

1. फूलों का तारों का 

साल 1971 में आई फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना 'फूलों का तारों का' रक्षाबंधन और भाई-बहन के रिश्ते पर बने सबसे प्यारे गानों में से एक है. इस गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे. आर.डी. बर्मन का संगीत और लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज से इस गाने को अमर बना दिया. बता दें कि ये गाना दो अलग-अलग संस्करणों में गाया गया था. 

2. भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

साल 1959 में आई फिल्म 'छोटी बहन' का गाना 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' आज भी रक्षाबंधन पर खूब सुनाई देता है. इस गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे और इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था. लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में गाकर इस गाने को हर बहन की वो उम्मीद बना दिया, जो अपने भाई से हमेशा रक्षा का वादा करती है. 

3. बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है

साल 1974 में फिल्म 'रेशम की डोर' का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है' गाना भी रक्षाबंधन के मौके पर खास याद किया जाता है.  इस गाने को सुमन कल्याणपुर की आवाज ने गाने को बेहद भावुक बना दिया. इस दाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे और इसको संगीत दिया था शंकर-जयकिशन ने. गाने में राखी के धागे के साथ भाई-बहन के प्यार को खूबसूरती से जोड़ा गया है.

4. मेरे भैया मेरे चंदा

साल 1965 में आई फिल्म 'काजल' का गाना 'मेरे भैया मेरे चंदा' गाना भी रक्षाबंधन के मौके पर खूब सुना जाता है.  इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे, संगीत रवि ने दिया था और आशा भोसले की आवाज में यह गीत बहन के दिल में भाई के लिए छिपे प्यार को बहुत खूबसूरती से सामने लेकर आया था. इस गानें में बहन का अपने भाई के लिए असीम प्रेम दिखता है. 

5. ये राखी बंधन है ऐसा

साल 1972 में फिल्म 'बेईमान' का यह गीत 'ये राखी बंधन है ऐसा' भी रक्षाबंधन के मौकों पर खूब सुना जाता है. इस गाने के बोल वर्मा मलिक ने लिखे थे और इसका संगीत तैयार किया था शंकर-जयकि ने. गीते के बोल, संगीत और लता मंगेशकर- मुकेश की आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दिया था. गाने के बोल राखी के उस रिश्ते की बात करते हैं, जिसे समय और दूरी भी कमजोर नहीं कर पाती.

ये भी पढ़ें: 67 साल से सदाबहार है लता दीदी का ये राखी गीत, भाई-बहन के प्यार का बना प्रतीक, शर्त लगा लीजिए आपने भी गाया ही होगा

6. धागों से बांधा

अक्षय कुमार की फिल्म 'बंधन' जो साल 2022 में आई थी. ये फिल्म भाई-बहन के प्यारे रिश्तों पर बनी थी. इस फिल्म का दाना धागों से बांधा भी भाई-बहन के रिश्ते और प्यार को बखूबी दिखाता है. इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे, जिसे हिमेश रेशमिया ने अपनी संगीत से साजाया. इस गाने को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल ने अपनी खूबसूरत आवाज से यादगार बना दिया. 

भाई-बहन के गानों की खास बात ये है कि दौर चाहे कोई भी हो. भाई-बहन का रिश्ता कभी नहीं बदलता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Rakshabandhan Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com