विज्ञापन

45 साल पुराना गाना जिसमें पियक्कड़ बड़े भाई के आगे गिड़गिड़ाता नजर आया छोटा भाई, मोहम्मद रफी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, आनंद बख्शी की एवरग्रीन तिकड़ी

बॉलीवुड में भाई पर कई गाने बने हैं. 45 साल पहले एक गाना आया था, जिसमें छोटा भाई शराब के नशे में धु्त्त बड़े भाई को घर गाने के लिए मनाया हुआ नजर आता है. इस गाने का नाम 'चल मेरे भाई' है, जो साल 1981 में आई फिल्म नसीब है.

45 साल पुराना गाना जिसमें पियक्कड़ बड़े भाई के आगे गिड़गिड़ाता नजर आया छोटा भाई, मोहम्मद रफी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, आनंद बख्शी की एवरग्रीन तिकड़ी
45 साल पुराना गाना जिसमें पियक्कड़ बड़े भाई के आगे गिड़गिड़ाता नजर आया छोटा भाई
NDTV

बॉलीवुड में भाई पर कई गाने बने हैं. 45 साल पहले एक गाना आया था, जिसमें छोटा भाई शराब के नशे में धु्त्त बड़े भाई को घर गाने के लिए मनाया हुआ नजर आता है. इस गाने का नाम 'चल मेरे भाई' है, जो साल 1981 में आई फिल्म नसीब है. गाने में अमिताभ बच्चन नशे की हालत में डांस करते हुए आगे बढ़ते हैं, जबकि ऋषि कपूर पीछे-पीछे 'चल मेरे भाई… हाथ जोड़ता हूं., तेरे पांव पड़ता हू.' गाते हुए गिड़गिड़ाते हैं.

मोहम्मद रफी की बेहतरीन आवाज 

'चल मेरे भाई' गाने में मोहम्मद रफी ने आवाज दी है. जबकि संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का है और आनंद बख्शी के जादुई बोल ने इस गाने को अमर बना दिया. अमिताभ बच्चन शराबी बड़े भाई के तौर में और ऋषि कपूर छोटा भाई बनकर हाथ जोड़-जोड़कर, पैर पड़-पड़कर उन्हें घर ले जाने की गुहार लगाते हैं. यह सीन भाईचारे, मस्ती और भावनाओं का अनोखा मेल है, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गया.

फिल्म नसीब के बारे में

रफी साहब की आवाज में रसिक अंदाज और अमिताभ-ऋषि की लाइव डायलॉग्स ने 'चल मेरे भाई' को और मजेदार बना दिया. मनमोहन देसाई निर्देशित नसीब में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय, किम, प्राण, अमजद खान, कादर खान जैसे सितारे थे. यह मल्टी-स्टारर मसाला फिल्म थी, जिसमें लॉटरी टिकट, बदला और परिवार की कहानी थी. संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और बोल आनंद बख्शी के थे.

फिल्म नसीब ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. बजट करीब 3-4 करोड़ रुपये था, जबकि कुल कमाई लगभग 14.5 करोड़ रुपये रही. यह 1981 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक और “ऑल टाइम अर्नर” स्टेटस वाली फिल्म मानी गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chal Mere Bhai Song, Chal Mere Bhai Songs, Naseeb, Naseeb 1981, Naseeb 1981 Full Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com