विज्ञापन

नवरात्रि का पहला दिन, 30 साल पुराना गाना भर देगा जोश, मां शेरावाली के भक्त बने अक्षय कुमार, सोनू निगम की आवाज ने बनाया कल्ट

नवरात्रि का पहला दिन पर जोश भर देगा 30 साल पुराना गाना, जिसे सोनू निगम ने गाया और मां शेरावाली के भक्त अक्षय कुमार बनते हुए नजर आए थे.

नवरात्रि का पहला दिन, 30 साल पुराना गाना भर देगा जोश, मां शेरावाली के भक्त बने अक्षय कुमार, सोनू निगम की आवाज ने बनाया कल्ट
नवरात्रि पर जरुर सुने अक्षय कुमार का 30 साल पुराना गाना, सोनू निगम की आवाज ने बनाया कल्ट
youtube
नई दिल्ली:

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर संडे से हो गया है. नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा होगी. वहीं मां दुर्गा का एक रूप मां शेरावाली है, जिस पर एक 30 साल पुराना गाना भी बना है. इस गाने में अक्षय कुमार मां शेरावाली के शेर का जिक्र करते हुए नजर आते हैं. वहीं सोनू निगम की एनर्जेटिक आवाज भक्तिमय माहौल बना देती है. हम बात कर रहे हैं 1996 में आई फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के गाने मां शेरावालिये गाने की, जो बहुत पॉपुलर है. इस गाने को सोनू निगम ने गाया और अनु मलिक ने कंपोज किया था. जबकि देव कोहली ने बोल लिखे थे. गाने को अक्षय कुमार, रेखा और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था. 

90 के दशक में हिट हुआ ये भक्ति गीत

एक्शन फिल्म में यह भक्ति गीत काफी पॉपुलर हुआ था, जिसके बोल थे....

जय माता दी जय माता दी
जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी
दर्द जो होवे दर्द मिटा दे
मां चिट्ठी पांदी आपे बुलांदी
मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया
अपने खून से नहलाने तेरा बेटा आ गया
मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया 
अपने खून से नहलाने तेरा बेटा आ गया  
मां शेरावालिये मां ज्योतावलिये
मां मेहरावलिये मां लातावलिये

यह भी पढ़ें | नुसरत फतेह अली खान का वो गाना, जिसकी फिल्म रिलीज के एक दिन बाद हुआ शहंशाह-ए-कव्वाली का निधन

मां शेरावालिए इस सीन पर फिल्माया 

गाने में को अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है, जो सेना का अधिकारी है, जिसे प्रिया से प्यार हो जाता है. लेकिन उसे पता चलता है कि माफिया डॉन माया ने उसके भाई को किडनैप किया है. वहीं प्रिया माया की बहन है. इसके चलते भाई को बचाने के लिए अक्षय कुमार जाता है. तब मां शेरावाली (दुर्गा) के सच्चे भक्त के रूप में वह नजर आते हैं, जो मां के चरणों में अपनी जान न्योछावर करने और उनकी शरण में आने की बात कहते नजर आते हैं. 

खिलाड़ियों का खिलाड़ी के अन्य गाने

अक्षय कुमार की 1996 में आई खिलाड़ियों का खिलाड़ी के 7 गानों को अनु मलिक ने कंपोज किया था, जिसमें कुमार सानू, साधना सरगम, बाबुल सुप्रियो, अलका याग्निग, सुमित्रा अय्यर, कविता कृष्णामूर्ति, अभिजीत, सोनू निगम, अतुल्लाह खान, बाली भ्रमभट्ट ने आवाज दी थी. इसमें तू कौन है तेरा नाम क्या, आज मेरी जिंदगी, इन द नाइट नो कंट्रोल, इतना मुझे पता है, मां शेरावालिए, मेरा बाबा सही फकीर, तू वाकिफ नहीं मेरी दीवानगी से शामिल है. इन गानों के बोल इंदीवीर और दोव कोहली ने लिखे थे. 

यह भी पढ़ें | शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, इस एक्टर पर खूब जचती है कुमार सानू की आवाज, खुद 90s के सिंगर ने मानी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri Song, Hindi Song, Maa Sherawali Song, Akshay Kumar, Sonu Nigam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com