विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के करियर की वो लकी फिल्म, लगातार फ्लॉप में बनीं वरदान, 6 के छह गाने बने सुपरहिट 

अमिताभ बच्चन 84वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिस मौके पर हम बिग बी की उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके ढलते करियर का सहारा बनी थी. वहीं 6 गाने उदित, अलका की आवाज में सुपरहिट हुए थे. 

अमिताभ बच्चन के करियर की वो लकी फिल्म, लगातार फ्लॉप में बनीं वरदान, 6 के छह गाने बने सुपरहिट 
अमिताभ बच्चन की वो लकी फिल्म, जिसके 6 गाने 90s में बने सुपरहिट
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक कहलाते हैं. उन्होंने शोले, जंजीर और आनंद जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में पहचान बनाई. वहीं आज 84वां जन्मदिन मना रहे बिग बी की लाइफ में एक दौर वो भी आया जब उनकी लगातार फ्लॉप फिल्में जा रही थीं. लेकिन तब उनकी लाइफ में वरदान बनकर एक फिल्म आई, जिसने ना सिर्फ बिग बी के करियर में एक नई पहचान लेकर आईं. बल्कि उनकी एंग्री यंग मैन की इमेज को बिल्कुल चेंज कर दिया. इस फिल्म में ना सिर्फ अमिताभ बच्चन की दमदार एक्टिंग देखने को मिली बल्कि गानों में बिग बी का डांस चर्चा का विषय बन गया. वहीं इसमें उनका साथ दिया चीची यानी गोविंदा ने. 

लगातार फ्लॉप फिल्मों में सुपरहिट साबित हुई अमिताभ बच्चन की मूवी

गोविंदा का नाम आते ही आप लोगों को हिंट तो मिल ही गया होगा कि हम 1998 में आई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की बात कर रहे हैं, जो 1991 से चले आ रहे लगातार फ्लॉप फिल्मों के श्राप से मुक्ति दिलाने वाली सुपरहिट फिल्म बनीं. दरअसल, अकेला, इंद्रजीत, अजूबा, खुदा गवाह, इंसानियत, मृत्युदाता जैसी फिल्मों के फ्लॉप बाद अमिताभ बच्चन ने बड़े मियां छोटे मियां में गोविंदा के साथ काम किया. 

यह भी पढ़ें | 30 साल पुराने मां शेरावाली के गाने के बिना अधूरा है नवरात्रि का त्यौहार, अक्षय कुमार की जोश भरने वाली एक्टिंग

कुछ कुछ होता है से हुई थी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर 

खास बात यह है कि 1998 में आई दीवाली पर यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसकी सीधी टक्कर शाहरुख खान की कुछ कुछ होता है से हुई. यह आज कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है. लेकिन IMbd के अनुसार, बड़े मियां छोटे मियां की कुछ कुछ होता है से ज्यादा ओपनिंग हुई और यह फिल्म हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई. गोविंदा संग अमिताभ बच्चन के डबल रोल को काफी पसंद किया गया. इसी का असर था कि 12 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म ने 35.21 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. वहीं हिट का दर्जा हासिल किया था. 

बड़े मियां छोटे मियां के 6 गाने

गोविंदा और अमिताभ बच्चन की बड़े मियां छोटे मियां में 6 गाने थे, जिनका संगीत विजू शाह ने दिया था. इस फिल्म के 6 गाने इस प्रकार हैं...
अस्सी चुटकी नब्बे ताल-    उदित नारायाण, सुदेश भोंसले 
2. किसी डिस्को में जाएं- उदित नारायण, अलका याज्ञनिक     
3. देता जे जो रे- उदित नारायण, अमित कुमार, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति 
4. धिन तक धिन-  जसपिंदर नरूला, सुदेश भोंसले 
5. बड़े मियां छोटे मियां- उदित नारायण, सुदेश भोंसले, राकेश पंडित, पूनम भाटिया 
6. मखणा-    अलका याज्ञनिक, उदित नारायण, अमित कुमार 

यह भी पढ़ें | दूरदर्शन का 33 साल पुराना शो, जया बच्चन ने किया प्रोड्यूस, बॉलीवुड के 9 पॉपुलर चेहरों ने दिखाई परिवार की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Bade Miyan Chhote Miyan, Amitabh Bachchan Birthday, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com