विज्ञापन

44 का दूल्हा, 22 की दुल्हन, 11 अक्तूबर 1966 को बंधे शादी के बंधन में, युसूफ खान की शादी का 60 साल पुराना वीडियो

Dilip Kumar Wedding Video: दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं. शादी समारोह में देव आनंद, कल्पना कार्तिक, राज कुमार और नसीम बानो जैसे सितारे नजर आए थे. उस दौर के इन बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने शादी की रौनक को और भी खास बना दिया था.

44 का दूल्हा, 22 की दुल्हन, 11 अक्तूबर 1966 को बंधे शादी के बंधन में, युसूफ खान की शादी का 60 साल पुराना वीडियो
Dilip Kumar Wedding Video: दिलीप कुमार और सायरा बानो का रिश्ता प्यार की मिसाल बना
Social Media
नई दिल्ली:

Dilip Kumar Wedding Video: हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार और खूबसूरत अदाकारा सायरा बानो की प्रेम कहानी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. 11 अक्टूबर 1966 को हुई इनकी शादी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित बॉलीवुड शादियों में गिनी जाती है. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे और पूरा समारोह किसी बड़े फिल्मी उत्सव जैसा नजर आ रहा था. आज भी सोशल मीडिया पर उनकी शादी के वीडियो और फोटोज खूब वायरल होते हैं जिन्हें देखकर फैंस पुराने बॉलीवुड के सुनहरे दौर को याद करते हैं.

शादी में पहुंचे थे उस दौर के कई बड़े सितारे

दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं. शादी समारोह में देव आनंद, कल्पना कार्तिक, मुकरी, राज कुमार और नसीम बानो जैसे सितारे नजर आए थे. उस दौर के इन बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने शादी की रौनक को और भी खास बना दिया था. इस वीडियो में कई सितारे खुशी से झूमते और नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 40 साल की मौनी रॉय बनीं 39 साल के वरुण धवन की मां, लोग बोले- डेविड धवन का दिमाग खराब हो गया

22 साल छोटी थीं सायरा बानो

एक समय था जब लाखों लड़कियां दिलीप कुमार की दीवानी थीं. उनकी शानदार एक्टिंग और लुक्स ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा सितारा बना दिया था. लेकिन दिलीप कुमार का दिल आया सायरा बानो पर जो उनसे उम्र में 22 साल छोटी थीं. जब दोनों ने शादी की, तब दिलीप कुमार 44 साल के थे जबकि सायरा बानो महज 22 साल की थीं. उम्र के इस बड़े अंतर को लेकर उस समय काफी चर्चाएं हुई थीं. कई लोगों ने यहां तक कहा था कि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा. हालांकि दोनों ने इस सोच को गलत साबित कर दिया. क्योंकि करीब 55 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने वाले दिलीप कुमार और सायरा बानो को सिर्फ मौत ही जुदा कर सकी.

हर मुश्किल में सायरा बनीं दिलीप कुमार का सहारा

दिलीप कुमार और सायरा बानो का रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं था, बल्कि यह भरोसे और समर्पण की मिसाल भी बना. बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के दौरान सायरा बानो हमेशा दिलीप कुमार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं. लेकिन दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी उनकी प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड में सच्चे प्यार की सबसे बड़ी मिसाल मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 58 घंटे में 100 करोड़ कमा गई थी ये फिल्म, वीकएंड पर कितनी हुई टोटल कमाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Saira Bano, Dilip Kumar Saira Bano Wedding, Dev Anand, Raj Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com