हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने माने एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. अपने करीब पांच दशक लंबे करियर में नाना ने कई दमदार किरदार निभाए. उन्होंने कॉमेडी में भी अपनी अलग पहचान बनाई. लेकिन वह कुछ ही फिल्में थीं, जिसमें उन्होंने गानों पर डांस किया. इन्हीं में से एक ममता कुलकर्णी के साथ 32 साल पहले आई फिल्म क्रांतिवीर का नाम भी शामिल है, जिसमें नाना पाटेकर ने एक्ट्रेस बिंदु के साथ जोरदार डांस किया था. लेकिन इत्तेफाक देखिए कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर को दिल से संबधित दिक्कतें थीं
शूटिंग के दौरान दिल से जुड़ी संबंधी हुई थी प्रॉब्लम
हम बात कर रहे हैं 1994 में रिलीज हुई क्रांतिवीर फिल्म की, जिसने 30 लाख के बजट में दो करोड़ की कमाई हासिल की. वहीं फिल्म में नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया, अतुल अग्निहोत्री और ममता कुलकर्णी लीड रोल में नजर आए थे. यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. लेकिन इत्तेफाक यह था कि इस फिल्म के क्लाइमैक्स के दौरान नाना पाटेकर को दिल से जुड़ी दिक्कतें हुईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब मेहुल कुमार उनसे मिलने गए, तो उन्होंने कहा कि अगर मैं मर जाता हूं तो आपकी फिल्म और उसका क्लाइमैक्स पूरा हो जाएगा. हालांकि नाना पाटेकर ठीक हो गए और उन्होंने क्लाइमैक्स की शूटिंग की.
यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
बिंदू संग नाना पाटेकर ने किया डांस
क्रांतिवीर फिल्म में लव रैप गाने में ममता कुलकर्णी और अतुल अग्निहोत्री के साथ नाना पाटेकर ने डांस किया था. वहीं वह बिंदू के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आए थे. इस गाने को अमित कुमार, सपना मुखर्जी और सुष्मा श्रेष्ठा ने आवाज दी थी. वहीं समीर ने लिखा है.
नाना पाटेकर का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट आया. उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए लगातार सीपीआर देने की कोशिश की. हालांकि, प्रयास सफल नहीं हो सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें | नाना पाटेकर के बड़े बेटे दुर्वासा की ढाई साल की उम्र में हो गई थी मौत, टूट गए थे एक्टर, रोज पीते थे 60 सिगरेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं