विज्ञापन

29 साल पुराना अदनान सामी का गाना, जिसे कहा गया डाउन मार्केट, रिलीज होने पर हुआ बंपर हिट, बना MTV की शान

29 साल पहले अदनान सामी ने एक गाना बनाया था इस गाने को कम्पनी ने सुनते ही नकार दिया था. उन्हें उस वक्त ये गाना डाउन मार्केट लगा लेकिन सिंगर अपने गाने को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थे. अदनान का कॉन्फिडेंस काम कर गया और जब ये गाना रिलीज हुआ तो काफी पसंद किया गया.

29 साल पुराना अदनान सामी का गाना, जिसे कहा गया डाउन मार्केट, रिलीज होने पर हुआ बंपर हिट, बना MTV की शान
अदनान सामी के इस गाने पर कम्पनी को था डाउट!
Social Media
नई दिल्ली:

कोमल नाहटा देश के सबसे जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट में से एक हैं. उन्होंने अपने पॉपुलर पॉडकास्ट गेम चेंजर्स:द म्यूजिक सीरीज के नए सीजन के साथ फिर से वापसी की है. इस नए सीजन में कई जाने माने सिंगर्स कंपोजर्स और म्यूजिक मास्टर्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और कितने ही दिलचस्प किस्से और बाते साझा की हैं. उनकी शेयर की गई बातों ने न सिर्फ एक्साइटमेंट को बढ़ाया है बल्कि उनके क्रिएटिव सफर, गानों के पीछे छुपी अनकही कहानी से भी रूबरू कराया है. ऐसे ने इस एडिशन के लेटेस्ट एपिसोड में अदनान सामी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. 

भारत के सबसे सम्मानित पद्म श्री पाने वाले सिंगर अदनान सामी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भी बड़ी फैन फॉलोइंग एंजॉय करते हैं. उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर सिर्फ सिंगर ही नहीं पियानिस्ट और कंपोजर  के तौर पर भी जाना जाता है, जो अपनी जबरदस्त वोकल रेंज और इंडियन क्लासिकल और वेस्टर्न पॉप म्यूजिक के सिग्नेचर मिक्स के लिए एक अलग पहचान रखते हैं. ऐसे में, सिंगर ने शो पर अपने लिए इंडस्ट्री में गेम चेंजर साबित होने वाले गाने के बारे में बात की है, साथ ही बताया है कि कैसे उनके सबसे बड़े हिट्स में से एक 'लिफ्ट करा दे' लगभग नहीं बनने वाला था.

अदनान सामी कहते हैं, “‘लिफ्ट करा दे' वो गाना था, जिसने मुझे असल में लोगों के बीच पहचान दिलाई. मेरा गाना हर जगह एंथम की तरह बज रहा था. मजेदार बात ये है कि उस समय रिकॉर्ड लेबल इस गाने को रिलीज करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं था. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें इस गाने पर भरोसा नहीं था. उनका कहना था कि हमारे पास पहले से दो रोमांटिक गाने हैं और तीसरे गाने की बात आई तो वे एक और रोमांटिक गाना रखने के तरफ थे. मैंने ‘लिफ्ट करा दे' चुना और उसपर उन्होंने कहा, ‘कहां बरसात और कहां कभी तो नजर मिलाओ और उनके सामने ये गाना कितना डाउनमार्केट है. रोमांटिक सिंगर के तौर पर आपकी इमेज बहुत सोफिस्टिकेटेड है.'”

अदनान सामी आगे कहा, "मैंने कहा, मुझे इस गाने में पोटेंशियल दिख रहा है. मैं किसी एक जॉनर तक खुद को बांधे नहीं रखना चाहता. मैं हर तरह के गाने गाना चाहता हूं. यह वो समय है जब मैं उस सोच को तोड़ना चाहता हूं, ताकि लोग मुझे किसी एक खास तरह के सिंगर की कैटेगरी में न रखें. छह महीने तक लगातार मनाने के बाद उन्होंने मुझे यह गाना करने की इजाजत दी. पूरा गाना बिना किसी बजट के बनाया गया था. पूरी शूटिंग बॉम्बे की सड़कों पर सुबह-सुबह बिना किसी परमिशन के गुरिल्ला शूटिंग की तरह की गई थी. उन्हें कोई गारंटी नहीं थी कि यह गाना चलेगा और अचानक यह बहुत बड़ा हिट हो गया. इसके बाद वे मेरे पास इसका रीमिक्स बनाने के लिए वापस आए."

ये Video भी देखें: पटाया के क्लब में गोविंदा का डांस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lift Kara De Song, Lift Kara De Song Facts, Adnan Sami, Komal Nahata, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com