विज्ञापन

अलका याग्निक के 4 सुपरहिट गाने, सालों बाद भी हैं हर प्लेलिस्ट की शान, जानिए उनके सबसे आइकॉनिक सॉन्ग

अलका यागनिक ने अपने करियर में कई ऐसा गाने दिए हैं जो सालों बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा है. अलका याग्निक की जादुई आवाज से इन गानों को अपनी सुरीली आवाज से ऐसा सजाया है कि वो सालों बाद भी सदाबहार बने हुए हैं.

अलका याग्निक के 4 सुपरहिट गाने, सालों बाद भी हैं हर प्लेलिस्ट की शान, जानिए उनके सबसे आइकॉनिक सॉन्ग
अलका याग्निक के वो सुपरहिट गाने, जो सालों बाद भी हैं सदाबहार
नई दिल्ली:

सिंगर अलका याग्निक फिल्म इंडस्ट्री का वो चेहरा है, जिन्होंने 90 के दशक में सिंगिंग इंडस्ट्री को एक अलग ही नाम दिया. वैसे तो 90 के दशक में कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पौडवाल जैसी तमाम बड़ी सिंगर का नाम शामिल है. इन सभी के बीच अलका याग्निक ने भी अपनी एक खास जगह बनाई. बता दें, अलका याग्निक साल 1980 से सिंगिंग इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, उन्होंने साल 2015 तक लगातार फिल्मों में गाने गाए. अलका याग्निक को अपने गानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है. अलका याग्निक काफी रियलिटी शोज में भी नजर आई. आज भी दर्शक अलका को सुपरहिट फिल्मों राजा हिंदुस्तानी, जख्म के हिट गानों को लेकर जानते हैं. आज हम अलका याग्निक के उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि दर्शकों की पहली पसंद हैं और इन गानों को हम एवरग्रीन भी कह सकते हैं.

गली में आज चांद निकला

गाना गली में आज चांद निकला फिल्म जख्म का है. फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी. फिल्म में पूजा भट्ट, नागा अर्जुन, अजय देवगन जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म के गाने इतने हिट हुए थे कि लोग आज भी इनको सुनना पसंद करते हैं. बता दें, इस फिल्म की कहानी प्यार, बेवफाई और नफरत को लेकर है. फिल्म में पूजा भट्ट ने एक मुस्लिम औरत का किरदार निभाया है. नागार्जुन ने एक हिंदू व्यक्ति का किरदार निभाया. फिल्म की कहानी में बताया गया है कि नागार्जुन की मां गैर धर्म की औरत मतलब पूजा भट्ट को कबूल करने से इनकार कर देती है. जहां नागार्जुन की शादी फिर किसी दूसरी महिला के साथ होती है. इस फिल्म में इमोशंस, प्यार, भावुकता सब कुछ नजर आया है. यह फिल्म इस दौर की हिट फिल्म थी. गाना गली में अच्छा दिखला को दिग्गज सिंगर अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया है.

आए हो मेरी जिंदगी में

गाना आए हो मेरी जिंदगी में फिल्म राजा हिंदुस्तानी का है. फिल्म 1996 में दर्शकों के बीच में आई थी. फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर की लव केमिस्ट्री दिखाई गई है. इस गाने को भी अलका याग्निक ने गाया है. इस फिल्म से करिश्मा कपूर का बॉलीवुड करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था. यह फिल्म 90 के दशक में लोगों के बीच चर्चा में रही थी. क्योंकि इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर का एक किसिंग दिखाया गया था, जो कि उस दौर में बहुत बड़ी बात थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई.

ये भी पढ़ें: लोकगीत की मिठास, नवाजुद्दीन-मनोज का स्वैग और मनोज तिवारी की आवाज, वो गाना जिसने दी बिहार को पहचान, 14 साल बाद भी दिलों में बसा

दैया दैया रे

फिल्म दिल का रिश्ता का गाना दैया दैया रे बहुत ही हिट रहा था. यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या राय की लव केमिस्ट्री दिखाई गई थी   हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म के गाने आज भी दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं. इस गाने को भी अलका याग्निक में अपनी आवाज दी है. अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय, राखी और अर्जुन रामपाल के आस पास घूमती है. इस फिल्म में दोस्ती प्यार और दुश्मनी नजर आई, इसमें अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या राय पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए.

अगर तुम साथ हो

गाना अगर तुम साथ हो फिल्म तमाशा का हिट सॉन्ग था इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण और किरदार में नजर आए थे. इस गाने को भी अलका याग्निक याग्निक ने अपनी आवाज दी है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पाई थी. लेकिन फिल्म के सारे गाने हिट हुए थे. इस फिल्म में आपको वो सब चीज देखने के लिए मिलेगी, जो एक संघर्ष वाला आम इंसान करता है. रिलीज के पहले फिल्म से काफी उम्मीदें जताई जा रही थी. लेकिन जब  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई तो वह नहीं कर पाई जो दर्शक इम्तियाज अली की फिल्म से उम्मीद करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Alka Yagnik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com