विज्ञापन

रामायणम् में रवि दुबे को मिला लक्ष्मण का रोल, पहले फाइनल हुए एक्टर ने बताया क्यों बदली गई कास्टिंग, अब निभा रहे हैं ये किरदार

नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चे बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब फिल्म में राम के छोटे भाई का रोल निभा रहे एक्टर ने कास्टिंग को लेकर के एक खुलासा किया है. उन्हें पहले लक्ष्मण के रोल के लिए चुना गया, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया.

रामायणम् में रवि दुबे को मिला लक्ष्मण का रोल, पहले फाइनल हुए एक्टर ने बताया क्यों बदली गई कास्टिंग, अब निभा रहे हैं ये किरदार
रामायणम् में लक्ष्मण के रोल के लिए फाइनल हुआ था ये एक्टर, बाद में हुआ रिप्लेस
नई दिल्ली:

रामायणम् को लेकर के बातें होना बंद नहीं हुई हैं. फिल्म में राम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न का किरदार निभाने नितीश ने अपनी कास्ट को लेकर के बात की है.   मिड-डे को दिए एक खास इंटरव्यू में एक्टर नितीश ने अपनी जर्नी, रणबीर कपूर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस और फिल्म रामायणम् की कास्टिंग को और फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया कि रामायणम् तक पहुंचने के पहले उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था. साल 2023 में एक बड़ी फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने सौकड़ों ऑडिशन दिए थे. जिसके बाद उन्हें एक अहम रोल भी मिल गया था. लेकिन बाद में उनकी जगह एक बड़े और एक्सपीरियंस एक्टर को उस रोल के लिए चुन लिया गया. इस बात से वो काफी निराश हो गए थे. अपने मन को शांत करने के लिए उन्होंने रामचरितमानस पढ़ना शुरू किया.

रोल न मिलने पर हुए हताश

नितीश ने बताया कि अपने रोल के बदल जाने के बाद वो रामचरितमानस पढ़कर खुद को संभाला. जब वो भरत मिलाप वाला किस्सा पढ़ रहा था, तभी उन्हे मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से फोन आया. उनको बताया गया कि नितेश तिवारी रामायण का एक पायलट शूट बना रहे हैं और लक्ष्मण के रोल के लिए वो उनका टेस्ट लेना चाहते हैं. नितीश ने अपने ऑडिशन में लक्ष्मण के कुछ सीन किए थे. जिसके बाद नितेश तिवारी ने उनसे भगवान राम का किरदार निभाने को भी कहा. उनकी एक्टिंग डायरेक्टर को इतना पसंद आया कि उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो फिल्म का हिस्सा जरूर बनेंगे. बाद में नितीश को शत्रुघ्न का रोल मिला, जबकि लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे थे.

ये भी पढ़ें: रामायणम् में रावण का नाना बना महाभारत का ये पॉपुलर एक्टर, अब 4000 करोड़ी फिल्म में निभाएगा 7 किरदार, ट्रेलर में झलक ने किया था हैरान 

लक्ष्मण की जगह मिला शत्रुघ्न का रोल

जब उनको लक्ष्मण की जगह शत्रुघ्न का रोल मिला तो उनसे कहा गया कि हर बड़े रोल के लिए बड़े सितारों को ही लिया जाएगा. जब कोई बड़ी फिल्म बनती है तो कई बातों को ध्यान में रखा जाता है. लेकिन उनको इस बात से कोई शिकायत नहीं है. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस उनका बहुत अच्छा रहा. उन्होंने बताया कि रणबीर बहुत ही शांत और प्रोफेशनल हैं. नितीश ने बताया कि शूटिंग के दौरान रणबीर ने उनकी काफी मदद की. अपना सीन पूरा करने के बाद वो दूसरे एक्टर्स की भी मदद करते थे. 

रणबीर और साईं पल्लवी की हुई तारीफ

रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल पर मिलने वाली ट्रोलिंग को लेकर नितीश ने कहा है, उनको काफी दुख होता है कि लोग सिर्फ लुक को देखकर जज करते हैं. रणबीर इस समय इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद हर कोई रणबीर की तारीफ करेगा. रणबीर के साथ उन्होंने साईं पल्लवी के काम की भी सराहना की. उन्होंने बताया कि साईं असल में भी काफी खूबसूरत लगती हैं. सीता के रोल के लिए वो बिल्कुल परफेक्ट हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Film, Ramayana Cast, Ravi Dubey, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com