विज्ञापन

1975 में 27 साल की थीं हेमा मालिनी, एक साल में रिलीज हुईं 8 फिल्में, धर्मेंद्र, मनोज कुमार और फिरोज खान के साथ दीं ब्लॉकबस्टर

हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1975 में उन्होंने अपने करियर की कुछ बेस्ट फिल्में दी. जिसमें शोले और धर्मात्मा भी शामिल हैं. आइए जानते हैं ड्रीम गर्ल की कुछ बेस्ट फिल्मों के बारे में.

1975 में 27 साल की थीं हेमा मालिनी, एक साल में रिलीज हुईं 8 फिल्में, धर्मेंद्र, मनोज कुमार और फिरोज खान के साथ दीं ब्लॉकबस्टर
साल 1975 में हेमा मालिनी की 8 फिल्में हुई थी रिलीज, कई ने दिलाई पहचान
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा नें कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए जिनको सालों बाद भी उनके नाम से जाना जाता है. आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे के बारे मे बताएंगे जो आज 77 साल की उम्र में भी अपनी एक्टिंग का जलवा कायम रखे हुए हैं. आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी कि. हेमा मालिनी ने साल 1975 में कई ऐसी फिल्में की जिन्होंने उनके करियर को एक अलग ही बूस्ट दिया. बता दें कि इस साल हेमा मालिनी की 1-2 नहीं बल्कि 8 फिल्में की थीं. इन 8 फिल्मों में उनके साथ धर्मेंद्र, मनोज कुमार और फिरोज खान जैसे बड़े सितारों ने काम किया. बता दें कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया, आप कह सकते हैं कि ये फिल्में उनके करियर की एक अलग ऊंचाई पर ले गईं. 

27 साल की उम्र में किया कमाल 

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था. 1975 में उन्होंने जब एक साथ 8 फिल्मों में काम किया तब उनकी उम्र 27 साल की थी. इस साल उनकी कुल 8 फिल्में रिलीज हुई. इस साल उनकी शोले, संन्यासी फिल्म भी रिलीज हुई है. शोले में वो धर्मेंद्र और अमिताभ के साथ दिखीं और फिल्म संन्यासी में उन्होंने मनोज कुमार के साथ लीड रोल में नजर आई थीं. बता दें कि फिल्म संन्यासी को उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी.

1. सुनहरा संसार

इस फिल्म में हेमा मालिनी ने रानी पद्नावती का किरदार निभाया है. इसमें हेमा मालिनी एक निगेटिव किरदार में नजर आई थीं. जो एक परिवार के पीछे पड़ जाती हैं और उसको बर्बाद करना उनका मकसद बन जाता है. इस फिल्म में उनके साथ माला सिन्हा और राजेंद्र कुमार नजर आएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

2. संन्यासी

फिल्म संन्यासी में हेमा मालिनी के साथ मनोज कुमार, प्रेमनाथ और प्रेम चोपड़ा ने भी काम किया है. इस फिल्म में हेमा ने आरती का किरदार निभाया है. इस फिल्म में उनका रोल बेहद नटखट रहा है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. कहते हैं मुझको राजा 

इस फिल्म में रेखा और विश्वजीत रे लीड रोल में नजर आए. फिल्म में हेमा ने रीना नाम की लड़की का किरदार निभाया है. उनका ये रोल फिल्म में एक गेस्ट अपियरेंस के तौर पर था.

Latest and Breaking News on NDTV

4. दो ठग 

इस फिल्म में लीड रोल में हेमा मालिनी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा और देव कुमार ने अभिनय किया. इस फिल्म में हेमा ने रीना नाम की लड़की का किरदार निभाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

5. धर्मात्मा

हेमा मालिनी के साथ फिल्म में फिरोज खान के साथ काम किया था. इस फिल्म में फिरोज खान लीड रोल में थे और हेमा मालिनी ने रेशमा का किरदार निभाया था. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी. 

ये भी पढ़ें: 49 साल पुराना वो गाना जो हर ओणम पर पहली पसंद, 724 फिल्मों में लीड एक्टर था हीरो, 80 हीरोइनों के साथ किया काम

Latest and Breaking News on NDTV

6. खुशबू

इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ जीतेंद्र लीड रोल में नजर आए थे. इसमें हेमा मालिनी ने कुसुम का किरदार निभाया था. फिल्म में हेमा मालिनी ने एक बालिका वधू का किरदार निभाया, जिसे बड़े होकर के काफी कठिनाइयों के बाद अपना पति मिला. 

Latest and Breaking News on NDTV

7. प्रतिज्ञा

इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र लीड रोल में नजर आए थे.  फिल्म में हेमा ने राधा का रोल किया था, जबकि धर्मेंद्र डबल रोल में नजर आए. यह फिल्म भी 1975 की बड़ी कमाई वाली फिल्मों में शामिल रही और टॉप ग्रॉसर्स में जगह बनाई.

Latest and Breaking News on NDTV

8. शोले 

इसी साल हेमा मालिनी की सबसे बड़ी पहचान बनी शोले से. रमेश सिप्पी की इस फिल्म में उन्होंने बसंती का किरदार निभाया था. धर्मेंद्र के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट बनी. आज भी बसंती का किरदार हेमा मालिनी के सबसे यादगार रोल में गिना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यही वजह है कि साल 1875 को हेमा मालिनी के करियर के सबसे खास सालों में गिना जाता है. इस साल उन्होंने अपने करियर की ऐसी फिल्में दी जिनके लिए उनको आज भी याद किया जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hema Malini, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com