विज्ञापन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में बालों से जुएं निकालती दिखीं आम्रपाली दुबे, बिग बॉस के वायरल वीडियो पर लोगों ने लिए मजे

‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बालों में हाथ फेरते नजर आईं एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने जुएं निकालने को लेकर मजेदार कमेंट्स किए.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में बालों से जुएं निकालती दिखीं आम्रपाली दुबे, बिग बॉस के वायरल वीडियो पर लोगों ने लिए मजे
आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20' के घर में अपनी मौजूदगी से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. शो में आते ही उनका माही विज के साथ टकराव देखने को मिला और वह खुलकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं. अब आम्रपाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस क्लिप में वह आसिफ के साथ बैठकर घर की पॉलिटिक्स पर बातचीत कर रही हैं. इसी दौरान आम्रपाली बार-बार अपने बालों में हाथ फेरती दिखाई देती हैं. बस फिर क्या था, लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके बालों को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं.

आम्रपाली को बालों में हाथ फेरते देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल वीडियो में आम्रपाली और आसिफ साथ बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं. दोनों के बीच बिग बॉस के घर में चल रहे समीकरणों को लेकर चर्चा हो रही है. बातचीत के दौरान आम्रपाली अपने बालों में हाथ फेरती हैं और यही छोटा सा पल कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है.

वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में दावा किया कि आम्रपाली बालों से जुएं निकालती हुई नजर आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि वह बड़े आराम से बैठकर जुएं निकाल रही हैं. वहीं किसी ने आम्रपाली का नाम बदलकर ‘जुपाली' तक लिख दिया. कुछ कमेंट्स में उनके पुराने वीडियो का भी जिक्र किया गया, जिनमें उन्हें इसी तरह बालों में हाथ फेरते देखा गया था. हालांकि, वीडियो देखकर जुएं होने की बात की पुष्टि नहीं होती है.

फुटेज को लेकर भी घर में आम्रपाली की हुई बहस

आम्रपाली सिर्फ अपने इस वीडियो की वजह से ही चर्चा में नहीं हैं. शो में वह खुलकर गेम खेलती नजर आ रही हैं. हालिया एपिसोड में किचन की जिम्मेदारी को लेकर भी उनकी बहस हुई. लव गिल से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने साफ कहा कि उन्हें फुटेज लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि वह करीब 20 साल से काम कर रही हैं और उन्हें कैमरे के सामने बने रहने के लिए किसी तरह की कोशिश करने की जरूरत नहीं है. शो में उनका आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज शुरुआत से ही देखने को मिल रहा है.

भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी रख चुकी हैं अपनी बात

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं. बिग बॉस के घर में आने से पहले भी वह अपने काम और बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं. हाल ही में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में महिला प्रधान फिल्मों के बढ़ते चलन पर बात की थी.

आम्रपाली ने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में भोजपुरी सिनेमा में महिला केंद्रित कहानियां बढ़ी हैं और ऐसी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. उनका मानना है कि अब मुश्किल और मजबूत महिला किरदारों के लिए अभिनेत्रियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. वहीं फिलहाल बिग बॉस के घर में उनका बेबाक अंदाज और वायरल हो रहा यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: घर बनने की खुशी में रानू मंडल ने गाया माधुरी दीक्षित का 32 साल पुराना गाना, लोग बोले- लता मंगेशकर वाली फीलिंग आ गई
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Bigg Boss 20, Entertainment, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com