विज्ञापन

अमरिंदर गिल का 15 साल पुराना पंजाबी गाना, नेगेटिव कमेंट देख सिंगर हुए थे हताश, अगले ही बन गया सुपरहिट

अमरिंदर गिल ने हाल ही में अपने 15 साल पुराने पंजाबी गाने के बारे में बताया, जिसे रिलीज पर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिले थे. लेकिन अगले दिन यह हर कार में बजने लग गया.

अमरिंदर गिल का 15 साल पुराना पंजाबी गाना, नेगेटिव कमेंट देख सिंगर हुए थे हताश, अगले ही बन गया सुपरहिट
अमरिंदर गिल का 15 साल पुराना पंजाबी गाना, पहले दिन मिले थे नेगेटिव कमेंट, आज खूब है पॉपुलर
NDTV

अमरिंदर गिल पंजाबी सिनेमा के जाने माने एक्टर और सिंगर हैं, जिन्होंने सिंगिंग और एक्टिंग से फैंस का दिल जीता. उनकी फिल्मों की लिस्ट में अंग्रेज, लव पंजाब, लाहोरिए, चल मेरे पुत्त और जोड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं पॉपुलर गानों की बात करें तो पैगाम, जुदा, यारियां, की समझाइए जैसे गाने शामिल हैं. लेकिन क्या आप अमरिंदर गिल के उस गाने के बारे में जानते हैं, जिसे रिलीज किया गया तो लोगों के नेगेटिव कमेंट आए थे. लेकिन जब हताश होकर सिंगर सोए और अगले दिन उठे तो गाना खूब वायरल हो गया था और उसे फैंस का प्यार मिल रहा है. यह गाना 15 साल पहले आया था, जिसके बारे में हाल ही में स्पॉटिफाई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया. 

अमरिंदर गिल का सुपरहिट पंजाबी गाना

हम जिस 15 साल पुराने गाने के बारे में बात कर रहे हैं वह है लाइये जे यारियां है, जिसे अमरिंदर गिल ने गाया था. जबकि डॉ जीउस और शॉर्टी वीडियो में नजर आए ते. इसका म्यूजिक डॉ जीउस ने दिया था. वहीं बिलाल सईद ने गाने के लिरिक्स लिखे थे.यह गाना जुदा एल्बम का था, जो 2011 में आया था. गाने को रातोंरात पॉपुलर किया गया. 

गाने के लिरिक्स 

अस्सी गबरू पंजाबी
दिल जिदे नाल लाई
ओहनु चढ़ के ना जाई नी
जदो कर लेइ प्यार
सारे कौल करार
पूरे करके विखायी नी
भावे करे जग्ग वैर
पिचे कारी दा नी जोड़ी
अस्सी तोड़ चादहिये नी
जिनु दिल च वसाये
ओहनू जिंद वी बनाइए
कदे आँख न चुराये नी
लगगियां ला के अपना कह के
सजना तो ना कदे मुख परतै नी

ये भी पढ़ें- सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना, एक लाइन गाकर वायरल, बिलबोर्ड की लिस्ट में हुआ था शामिल 

गाने का मतलब

अमरिंदर गिल का गाना सच्ची दोस्ती यानी यारी और और वफादारी के बारे में है, जिसमें कहा गया कि अगर दोस्ती करनी है तो उसे निभाना चाहिए, चाहे जान भी चली जाए, लेकिन यार से दूर नहीं होना चाहिए. बोल बहुत सीधा और दिल को छूने वाला है. 

अमरिंदर गिल ने गाने पर क्या कहा

स्पॉटिफाई को दिए इंटरव्यू में अमरिंदर गिल ने इस गाने पर कहा, मैंने भटिंडा में शो किया था. मैंने सोचा यह गाना सुना दूं, जिसका वीडियो मैंने शूट किया था. सभी कमेंट्स नेगेटिव थे. मुझे याद है कि मैं डिस्टर्ब्ड था और मैं सो गया. अगले दिन जब मैं उठा तो गाना हर तरफ बज रहा था. मुझे समझ नहीं आता कि वो लोग कौन थे, जिन्हें पहले दिन वह गाना समझ नहीं आता क्योंकि यह हर कार में अगले दिन बज रहा था. आज तक यह मेरे सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में शामिल है.    

गाने से बनाई फिल्म

2019 में अमरिंदर गिल की पंजाबी फिल्म “Laiye Je Yaarian” रिलीज हुई थी, जिसका टाइटल 2011 में आए इसी गाने से लिया गया था. इसमें अमरींदर गिल, हरिश वर्मा, रूपी गिल और रुबीना बाजवा मुख्य भूमिका में थे. हालांकि फिल्म के गानों में यह गाना शामिल नहीं था.  

ये भी पढे़ं- Panchayat 5 Release: फुलेरा की नई प्रधान बनने पर क्रांति देवी और प्रधान पति बनराकस का जोरदार डांस, वीडियो देख फैंस बोले- देख रहा है बिनोद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrinder Gill, Amrinder Gill Songs, Amrinder Gill Playlist, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com