Shah Rukh Khan Mannat Snakes: इन दिनों शाहरुख खान के मशहूर बंगले मन्नत में मरम्मत का काम चल रहा है. लेकिन बीती नाग पंचमी के दिन मुंबई के मशहूर बंगले मन्नत में एक अजीब घटना हुई. शाहरुख खान के घर में दो लंबे सांप दिखे. दोनों लगभग आठ फीट लंबे थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 17 अगस्त की रात करीब आठ बजे मन्नत में सांपों को देखा गया. तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. टीम ने पूरे बंगले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. देर रात तक तलाशी चलती रही. आखिरी में एक सांप को पकड़ लिया गया. दूसरे सांप का अभी तक पता नहीं चल पाया.
फिलहाल शाहरुख खान मन्नत में नहीं रह रहे हैं
पहचान के बाद पता चला कि ये धामन सांप थे. ये सांप मन्नत की सीढ़ियों के बीच मिले थे. धामन सांप आमतौर पर जहरीले नहीं होते, लेकिन इतने बड़े होने की वजह से लोग डर गए थे. शाहरुख खान के बंगले मन्नत पिछले करीब एक साल से मरम्मत का काम चल रहा है. घर की बिल्डिंग बड़ी की जा रही है. इस वजह से शाहरुख खान अपने परिवार के साथ फिलहाल पाली हिल के किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं. काम पूरा होने के बाद वह मन्नत वापस लौटेंगे.
सांप का किया रेस्क्यू
नाग पंचमी के दिन पूरे देश में नाग देवता की पूजा होती है. ठीक उसी दिन शाहरुख के घर में सांप दिखने की घटना ने लोगों का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर भी इस खबर की काफी चर्चा हुई. रेस्क्यू टीम ने एक सांप को सुरक्षित जगह पर छोड़ने की व्यवस्था की. दूसरे सांप को लेकर अभी भी तलाश जारी है. बंगले के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि कोई और घटना न हो. बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की तो इस साल के आखिरी में वह अपनी फिल्म ‘किंग' के साथ परदे पर लौटने वाले हैं. फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी समेत कई बड़े कलाकार हैं. फिल्म दिसंबर में रिलीज होनी है.
ये भी पढ़ें; 3 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म का नेटफ्लिक्स पर जलवा बरकरार, एक महीने बाद भी नहीं थम रहा क्रेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं