विज्ञापन

34 साल पहले आया वो रोमांटिक गाना जिसकी वजह से 90s की लड़कियों में पॉपुलर हो गई पायल, कुमार सानू-अलका की आवाज ने बनाया सुपरहिट

1992 में आई शाह रुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती स्टारर फिल्म 'दीवाना' का गाना 'पायलिया' आज भी सुपरहिट है. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज ने इस गाने को आज एवरग्रीन रोमांटिक ट्रैक की क्लास मेंआज भी आइकॉनिक बना हुआ है

34 साल पहले आया वो रोमांटिक गाना जिसकी वजह से 90s की लड़कियों में पॉपुलर हो गई पायल, कुमार सानू-अलका की आवाज ने बनाया सुपरहिट
divya bharti and Rishi kapoor song payalia
instagram

Rishi kapoor- divya bharti hits song: 90 के दशक में एक रोमांटिक मुस्कान के साथ स्वेटर वाले लुक में त्रृषि कपूर का ऐसा जादू चला था कि लड़किया सिनेमाघरों में देखते ही घायल होने लगती थी. और जब 1992 में आई उनकी बॉक्स ऑफिस फिल्म दिवाना तो सिने प्रमियों के दिल की धड़कने बढ़ सी गई, क्योंकि उस समय इसके गाने को प्यार के इमोशंस को बयान करने का एक बेहतरीन जरीया माना गया. क्योंकि आज की तरह 90 के दशक में फोन के जरिए इजहार करना मुमकिन नहीं था. 

दिवाना के एक गाने से मिली थी दिव्या भारती और ऋषि कपूर की बेस्ट जोड़ी

इस फिल्म के गाने जिस तरह हिट हुए उन्हें आज के दौर में भी लोगों के होठों पर अक्सर गुनगुनाते हुए देखा और सुना जा सकता है. इसी फिल्म का एक  रोमांटिक गाना जिसने ऋषि कपूर और दिव्या भारती की केमिस्ट्री को हमेशा-हमेशा के लिए बेस्ट जोड़ी में तब्दील कर दिया. वो गाना है - 'पायलिया ओह हो हो'

गाने को सुनते ही पैर थिरकने को होने लगते है मजबूर

6 मिनट 50 सेकंड लंबे इस चार्टबस्टर ट्रैक को खूबसूरत वादियों की गोद में फिल्माया गया. यह गाना रिलीज होते ही हर गली, हर मोड़ और रेडियो स्टेशन पर छा गया था. इस गाने में दिव्या भारती की मासूमियत और ऋषि कपूर के डांस स्टेप्स ने को देखकर दर्शक ऐसे सिल्वर स्क्रीन पर झूमने पर मजबूर हो गए थे. आज भी इस गाने को जादू बरकरार है, जिसे सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते है.

यहां सुने पायलिया गाना

समीर, नदीम-श्रवण और सानू-अलका की जादुई तिकड़ी का चला था जादू

इस गाने की रूह इसमें छिपी संगीतकारों की मेहनत थी. गाने को कुमार सानू और अलका याज्ञनिक ने गाया था, नदीम-श्रवण ने इसका संगीत  दिया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे.

'पायलिया ओह हो हो' किस मौके के लिए बना था यह गाना 

'पायलिया ओह हो हो' कोई त्योहार, शादी या विशेष अवसर के लिए नहीं बनाया गया था. यह 1992 की सुपरहिट फिल्म 'दीवाना' का एक रोमांटिक गीत है, जिसे ऋषि कपूर और दिव्या भारती पर फिल्माया गया था. इस गाने का दोनों किरदारों की रोमांटिक कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया था.

आपके लिए और भी 

साउथ सुपरस्टार Jr NTR के घर टूटा दुखों का पहाड़, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल नोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Divya Bharti, Deewana 1992, Deewana Songs, Bollywood Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com