विज्ञापन

1991 की वो फिल्म जिसमें थे 8 गाने, सारे गाने थे हिट, रेडियो-टीवी की बन चुके थे जान, बिनाका गीतमाला में भी रहते थे टॉप पर

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 8 गाने थे और आठों के आठ आज भी सुपरहिट हैं.

1991 की वो फिल्म जिसमें थे 8 गाने, सारे गाने थे हिट, रेडियो-टीवी की बन चुके थे जान, बिनाका गीतमाला में भी रहते थे टॉप पर
1991 की वो फिल्म जिसमें थे 8 गाने, सारे गाने थे हिट, रेडियो-टीवी की बन चुके थे जान
NDTV

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो ना केवल अपनी कहानी से बल्कि गानों की वजह से भी दर्शकों के दिलों में बस जाती हैं. कुछ फिल्मों के साथ तो ऐसा भी हुआ है कि वह अपने गानों की वजह से हिट हुई हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 8 गाने थे और आठों के आठ आज भी सुपरहिट हैं. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'फूल और कांटे' की.  1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और कांटे' ने न सिर्फ अजय देवगन को नया सुपरस्टार बनाया, बल्कि नदीम-श्रवण के संगीत ने पूरे देश को दीवाना कर दिया. 

'फूल और कांटे' के गाने

'फूल और कांटे' में 'तुमसे मिलने को दिल करता है', 'धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है' और 'मैंने प्यार तुम्हीं से किया है' जैसे गाने थे, जो 90 के दशक में सुपरहिट रहे हैं. 'फूल और कांटे' के गानों को कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल, अलका याग्निक, उदित नारायण और अलीशा चिनॉय की आवाजों ने अमर बना दिया. यह एल्बम ऑल टाइम चार्टबस्टर साबित हुआ और 'मैंने प्यार तुम्हीं से किया है' ने 1992 की बिनाका गीतमाला सूची में टॉप पर कब्जा जमा लिया. संगीत ने फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

संगीत की जादुई धुनें और लोकप्रियता

नदीम-श्रवण की जोड़ी ने 'फूल और कांटे' के लिए मधुर और रोमांटिक ट्रैक्स दिए जो 90 के दशक की पहचान बन गए. एल्बम की कैसेट्स लाखों की संख्या में बिकीं. खासतौर पर कुमार सानू-अनुराधा पौडवाल का'मैंने प्यार तुम्हीं से किया है' और कुमार सानू-अल्का याग्निक का 'धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है' रेडियो और टीवी पर छाए रहे. 'आई लव यू' जैसे गाने ने भी युवाओं को आकर्षित किया. संगीत इतना असरदार था कि 'फूल और कांटे' के कई शो में लोग सिर्फ गाने सुनने के लिए बार-बार थिएटर जाते थे.

'फूल और कांटे' के बारे में

यह अजय देवगन के करियर की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उन्होंने धमाकेदार एंट्री की. दो चलती मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर एक्शन करने वाला उनका सीन आज भी याद किया जाता है. मधू ने लीड रोल में डेब्यू किया. अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और जगदीप जैसे कलाकारों ने कहानी को मजबूती दी. दिलचस्प बात यह है कि शुरू में अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में अजय को मौका मिला.

'फूल और कांटे' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करीब 3 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ने लगभग 12 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई. यह 1991 की टॉप ग्रोसिंग फिल्मों में शामिल रही और गोल्डन जुबली रन (50 सप्ताह) पूरा किया. अजय देवगन को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. 

ये भी पढ़ें; शाहरुख खान के घर कैसे मनता है गणपति उत्सव, किंग खान ने बताया क्या करती हैं गौरी खान और पूरा परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phool Aur Kaante, Phool Aur Kaante Actress, Ajay Devgn, Alka Yagnik, Kumar Sanu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com