विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर जोर शोर से बजता है ये 13 साल पुराना एनर्जेटिक गाना, गणपति पंडाल में सुनाई देती है बप्पा के जयकारों की गूंज

गणेश चतुर्थी के मौके पर जोर शोर से यह गाना बजता है, जिस पर खुद को डांस करने से बप्पा के भक्त रोक नहीं पाते हैं.

गणेश चतुर्थी पर जोर शोर से बजता है ये 13 साल पुराना एनर्जेटिक गाना, गणपति पंडाल में सुनाई देती है बप्पा के जयकारों की गूंज
गणेश चतुर्थी पर जरुर सुने ये 13 साल पुराना एनर्जेटिक सॉन्ग
नई दिल्ली:

गणेश चतुर्थी का त्यौहार हफ्तेभर दूर है. 14 सितंबर को देशभर में गणबति बप्पा का यह खास दिन सेलिब्रेट किया जाएगा. जहां घर पर लोग बप्पा को विराजेंगे तो वहीं पंडालों में जोर शोर से बप्पा का स्वागत होगा. लेकिन इस दौरान एक चीज जरुर होगी वह है बप्पा के गाने. इन्हीं में से एक एबीसीडी एनी बॉडी कैन डांस फिल्म का साडा दिल वि तू गाना. इसे गा गा गा गणपति के नाम से भी जाना जाता है, जो 2013 में आया था और लोगों के दिल में बस गया था. 

बप्पा के इस गाने पर खूब करेंगे डांस

2013 में आई फिल्म ABCD – Any Body Can Dance के इस गाने को भगवान गणेश (बाप्पा मोरया) को समर्पित है, जो एक एनर्जेटिक डिवोशनल डांस ट्रैक है. इसमें पंजाबी-हिंदी लिरिक्स, रैप, ढोल और पारंपरिक आरती का मिक्स है, जो पंडाल में खूब सुनने को मिलता है. गाने में “गा गा गा गणपति… बाप्पा मोरया” वाला हिस्सा सबसे लोकप्रिय है. 

ये भी पढ़ें- 'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 में बेटी रीति को साथ लेकर पहुंचे मनोज तिवारी, सलमान खान ने दी नसीहत

डांस ने बनाया खास

साडा दिल वि तू गाने को खास उसके डांस ने बनाया है, जिसमें प्रभु देवा, गणेश आचार्य, धर्मेश येलांडे और अन्य डांसर्स नजर आते हैं. वहीं फिल्म के निर्देशक रेमो डीसूजा हैं. जबकि गाना हार्ड कौर ने गाया है. म्यूजिक सचिन जिगर ने दिया और लिरिसिस्ट मयूर पुरी हैं. 

गाने के बोल

के साड्डा दिल वी तू, साड्डी जान वी तू
साड्डी शान वी तू… गा गा गा गणपति
मान भी तू, अरमान भी तू, वरदान भी तू… बाप्पा मोरया

इसके अलावा "गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णुः गुरुर देवो महेश्वरः, गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः" का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसका अर्थ है गुरु ही ब्रह्मा हैं  (सृष्टि करने वाले) गुरु ही विष्णु हैं (पालन करने वाले) गुरु ही महेश्वर (शिव) हैं (संहार करने वाले)  गुरु ही साक्षात परब्ह्म (परमात्मा) हैं. ऐसे श्री गुरु को नमस्कार है. 

ये भी पढ़ें- देवर-भाभी की 39 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, पति ने की प्रोड्यूस, कविता, किशोर और अलीशा के 7 के 7 गाने हिट

ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi, Ganpati Song, Bollywood, Abcd Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com