विज्ञापन

103 डिग्री बुखार, मूसलाधार बारिश और श्रीदेवी की दिलकश अदाएं, 37 साल पुराने कविता कृष्णमूर्ति के इस गाने पर आज भी फिदा हैं लोग

तेज बुखार से तप रही श्रीदेवी ने इस गाने की शूटिंग पूरी की थी. रिलीज के बाद यह गीत ऐसा सुपरहिट हुआ कि 37 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है.

103 डिग्री बुखार, मूसलाधार बारिश और श्रीदेवी की दिलकश अदाएं, 37 साल पुराने कविता कृष्णमूर्ति के इस गाने पर आज भी फिदा हैं लोग
श्रीदेवी ने 103 डिग्री बुखार में की थी इस गाने की शूटिंग

श्रीदेवी को यूं ही बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार नहीं कहा जाता था. अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के साथ-साथ वह काम के प्रति अपने जुनून और समर्पण के लिए भी मशहूर थीं. यही वजह थी कि खराब से खराब हालत में भी उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट से कभी समझौता नहीं किया. एक बार तो 103 डिग्री बुखार होने के बावजूद उन्होंने एक गाने की शूटिंग पूरी की थी. रिलीज के बाद यही गीत इतना लोकप्रिय हुआ कि देखते ही देखते आइकॉनिक बन गया. 37 साल बाद भी इस गाने का जादू बरकरार है और आज भी लाखों लोग इसे सुनना और गुनगुनाना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं उस सदाबहार गीत के बारे में, जिसकी शूटिंग के दौरान श्रीदेवी तेज बुखार से जूझ रही थीं.

कौन सा है वो गाना?

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो गाना 1989 की फिल्म चालबाज का है. इस फिल्म में श्रीदेवी ने डबल रोल किया था. उनके चुलबुला कैरेक्टर पर ये गाना एकदम फिट बैठता है. गाना है, ‘ना जाने कहां से आई है, ना जाने कहां को जाएगी, दीवाना किसे बनाएगी ये लड़की.' गाने को कविता कृष्णमूर्ति और अमित कुमार ने गाया था. गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था.

सरोज खान ने सुनाया था अनसुना किस्सा

गाने की कोरियोग्राफर दिवंगत सरोज खान ने इस गाने की शूटिंग के दौरान का किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया था. सरोज खान ने कहा गाने की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार था. लेकिन फिर भी उन्होंने शूटिंग के लिए मना नहीं किया. बल्कि बारिश में उन्होंने इस गाने का शूट किया. यह देखकर सेट पर मौजूद लोग हैरान रह गए थे.

श्रीदेवी को मिला अवार्ड

फिल्म 'चालबाज' श्रीदेवी के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में उनका डबल रोल था. उनके साथ सनी देओल और रजनीकांत लीड रोल में थे. इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था. यह फिल्म साल 1989 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी.

यह भी पढ़ें: कुमार सानू की आवाज, दिव्या भारती की मासूमियत और अधूरी मोहब्बत, 34 साल बाद भी 318 मिलियन व्यूज बटोर रहा है ये गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Chaalbaaz, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com