विज्ञापन

"ऊंट बैठ भी जाए तो गधा से ऊंचा होता है"- पप्पू यादव का महिला आयोग पर तंज, नोटिस पर कहा- " कूड़ेदान में फेंक दिए"

पूर्णियां से सांसद पप्पू यादव का महिलाओं को लेकर दिया गया बयान विवाद का कारण बन गया है. बिहार महिला आयोग के नोटिस को खारिज करने और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद मामला और गरमा गया है.

"ऊंट बैठ भी जाए तो गधा से ऊंचा होता है"- पप्पू यादव का महिला आयोग पर तंज, नोटिस पर कहा- " कूड़ेदान में फेंक दिए"
पूर्णियां से सांसद पप्पू यादव का महिलाओं को लेकर दिया गया बयान विवाद का कारण बन गया है.

Bihar News: बिहार में महिलाओं के राजनीति में प्रवेश और उनकी स्थिति को लेकर पूर्णियां सांसद पप्पू यादव का बयान अब तेजी से तूल पकड़ रहा है. इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. भाजपा सहित कई दलों ने बयान की आलोचना की है. पप्पू यादव के बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया.

आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने मंगलवार को सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया. नोटिस में तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया. आयोग ने कहा कि यह बयान राजनीति में सक्रिय महिलाओं के सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है. यह भी पूछा गया कि क्यों न लोकसभा अध्यक्ष से सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की जाए.

नोटिस को बताया बेकार

बुधवार को पूर्णियां में मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने महिला आयोग के नोटिस को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उस नोटिस को वे कूड़ेदान में फेंक दिए हैं. उन्होंने कहा कि हाथी चले बाजार ,कुत्ता भूके हजार. साथ ही उन्होंने कहा कि ऊंट बैठ भी जाय तो गधा से ऊंचा होता है. आगे कहा कि जब स्पीकर साहब का आएगा तो देखा जाएगा. वे महिलाओं की इज्जत और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि वे महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं.

जानें क्या था विवादित बयान

सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान महिला आरक्षण पर सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा था कि अमेरिका से भारत तक राजनीति में 90 फीसदी महिलाएं बिना नेताओं के संरक्षण के आगे नहीं बढ़ सकतीं. उन्होंने नेताओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का जिम्मेदार बताया. भ्रूण हत्या घरेलू हिंसा और महिलाओं पर बुरी नजर जैसे मुद्दों का जिक्र किया. उनके इस बयान को अपमानजनक बताया गया.

सुरक्षा व्यवस्था पर भी निशाना

इस दौरान पप्पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया. भोजपुरी गाना भोजपुरी गाना 'मिस कॉल मार त ----'आदि गाते हुए गाते हुए उन्होंने कहा कि कैसे लोगों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. उन्होंने इशारों में कहा कि अयोग्य लोगों को भी सुरक्षा मिल रही है.

गौरतलब है कि पहले पप्पू यादव को भी वाई सुरक्षा मिली थी जो हाल ही में वापस ली गई है. महिला आयोग के नोटिस को खारिज करने के बाद अब यह विवाद और गहराने के आसार हैं. 

यह भी पढ़ें- जैसलमेर-जयपुर हवाई सेवा 3 मई से शुरू, जानें फ्लाइट का किराया और पूरा शेड्यूल; बुकिंग चालू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com