विज्ञापन

ब‍िहार: ना बायोमेट्रिक का इस्‍तेमाल, ना OTP शेयर क‍िया, पत‍ि-पत्‍नी के खातों से खटाखट पैसे कटने के आने लगे SMS

ब‍िहार के बांका में बिना ओटीपी शेयर किए पति-पत्नी के खाते से 75 हजार रुपये गायब हो गए. उनके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आए तो ठगी का पता चला. (दीपक कुमार की रिपोर्ट)

ब‍िहार: ना बायोमेट्रिक का इस्‍तेमाल, ना OTP शेयर क‍िया, पत‍ि-पत्‍नी के खातों से खटाखट पैसे कटने के आने लगे SMS
पति-पत्नी के खातों से पैसे गायब.

बांका के रजौन थाना के तिलकपुर गांव में एक दंपति के बैंक खाते से अचानक 75 हजार 500 रुपए गायब हो गए. घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया है. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर से उनका और उनकी पत्नी फरजाना का आधार लिंक है. मनोज का खाता इंडियन बैंक में और उनकी पत्नी का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सोहली बामदेव शाखा में है. 

OTP शेयर नहीं किया 

पीड़ित दंपति का कहना है कि उन्होंने न तो किसी प्रकार का बायोमेट्रिक इस्तेमाल किया और न ही किसी को ओटीपी साझा किया. इसके बावजूद अचानक मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के कई मैसेज आने लगे. मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी के खाते से अलग-अलग किस्तों में 25 हजार 500 रुपए और उनके खाते से 50 हजार रुपए की निकासी हो गई. 

ऑनलाइन शिकायत की 

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों दंपति परेशान हो गए. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई गई है. साथ ही थाने में भी आवेदन दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, और न ही किसी प्रकार की मदद की गई.

अचानक खाते पैसे गायब 

पीड़िता फरजाना ने कहा कि बैंक में जमा राशि से ही परिवार का पालन-पोषण होता था. अचानक पैसे गायब हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रजौन थाना अध्यक्ष  चंद्रदीप कुमार ने बताया की बांका साइबर थाना में आवेदन महिला ने दिया है, हमारे यहाँ नहीं आई थीं.

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के लिए 'कठिन भक्ति', 2 किमी दंडवत करते हुए मां घागर बूढ़ी के दरबार में पहुंचा युवक; टेका मत्था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Biometrics, Without Sharing Otp, Money Deducted Husband And Wife Accounts, Banka News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com