लोकसभा चुनाव 2019 की सियासी हलचल के बीच बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने यानी लालू प्रसाद यादव के परिवार में बीते कुछ समय से फैमिली ड्रामा जारी है. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (तेजप्रताप यादव) के बागी तेवर से ऐसी खबरें आ रही थीं कि तेज प्रताप यादव ने राजद से अलग होकर खुद की पार्टी बनाने का मन बना लिया है, मगर अब उन्होंने ऐसी अटकलों पर से विराम लगा दिया है. तेज प्रताप यादव ने शनिवार को ट्वीट कर साफ कर दिया है कि उन्होंने राजद से इस्तीफा न दिया है और न ही उन्होंने किसी अन्य राजनीतिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.
क्यों मचा है लालू यादव परिवार में घमासान? आखिर बगावत पर क्यों उतरे बड़े बेटे तेज प्रताप
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया. तेज प्रताप यादव ने लिखा- मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही खबर कि मैंने नई राजनैतिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, ये एक अफवाह है. मैं इस खबर का पूर्ण रूप से खंडन करता हूं, मेरी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है, थी और रहेगी.
मीडिया और सोशल मीडिया पे चल रही खबर की मैंने नई राजनैतिक पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया है, ये एक अफवाह है। मैं इस खबर का पूर्ण रूप से खंडन करता हूँ। मेरी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है, थी और रहेगी।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 6, 2019
दरअसल, राजद से अलग होकर अलग पार्टी बनाने की अटकलों ने उस वक्त तूल पकड़ा था, जब लालू-राबड़ी मोर्चा के बैनर तले तेज प्रताप यादव मीडिया के सामने आए थे, और सीधे तौर पर राजद से दो सीटों की मांग की थी. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ससुर चंद्रिका रॉय के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था.
RJD से बागी हुए तेजप्रताप को मिला BJP और JDU का साथ, डिप्टी CM सुशील मोदी ने कही यह बात...
तेज प्रताप अपनी पार्टी से 2 सीटों की मांग कर रहे थे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गईं तो वह 'लालू-राबड़ी' (Lalu-Rabri Morcha) मोर्चे के तहत अपने उम्मीदवारों को राजद के खिलाफ मैदान में उतारेंगे. तेजप्रताप यादव ने साफ कर दिया था कि अगर शिवहर (Sheohar) और जहानाबाद (Jehanabad) से उनके मनपसंद नेता को टिकट नहीं मिलता है तो 'लालू-राबड़ी मोर्चा' (Lalu-Rabri Morcha) के बैनर तले अपने उम्मीदवारों को उतारेंगे.
VIDEO: तेजप्रताप ने बनाई 'राबड़ी-लालू मोर्चा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं