विज्ञापन

बिहार: पहले मिड-डे मील में पका दिया सांप, अब स्कूल में खाने खाते ही बीमार हुए बच्चे

लगातार दूसरे दिन दूसरे स्कूल में मिड-डे मील का खाना खाते ही स्कूली बच्चों के बीमार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित जिला पदाधिकारी सीएचसी पहुंच डॉक्टरों से मामले की जानकारी ली और सभी बीमार बच्चों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया.

बिहार: पहले मिड-डे मील में पका दिया सांप, अब स्कूल में खाने खाते ही बीमार हुए बच्चे
सहरसा में फिर स्कूल में खाने खाते ही बीमार हुए बच्चे

बिहार के सहरसा जिले में स्कूल के मिड-डे मील के खाने में सांप मिलने और फिर बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने का मामला ठंडा ही नहीं हुआ था. उससे पहले जिले के एक और स्कूल में खाना खाने के बाद बच्चों के बीमार होने की घटना सामने आ गई. जानकारी के मुताबिक, सौरबाजार के एक स्कूल में खाना खाने के तुरंत बाद लगभग 80 बच्चे बीमार हो गए. सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम सभी बच्चों का इलाज करने के साथ गहन निगरानी बनाए हुए हैं. 

बच्चों को पेट दर्द और चक्कर की शिकायत

बताया जा रहा है कि 8 मई को रोज की तरह सौरबाजार प्रखंड के मोरचा गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय में भी एनजीओ द्वारा भोजन उपलब्ध कराया गया. भोजन करने के साथ ही बच्चों के पेट में दर्द शुरू हुआ. मिचली के बाद चक्कर आने लगा. एक के बाद एक कई बच्चों को एक जैसी शिकायत होने के बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना और सीएचसी को दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष स्कूल पहुंच बीमार हुए बच्चों को सीएचसी भेजने की व्यवस्था की और खुद भी वहां पहुंच सबों का इलाज शुरू कराया. 

लगातार दूसरे दिन ऐसी घटना से विभाग में हड़कंप

लगातार दूसरे दिन दूसरे स्कूल में हुई इस घटना से शिक्षा विभाग सहित जिला प्रशासन में खलबली मच गई. शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित जिला पदाधिकारी सीएचसी पहुंच डॉक्टरों से मामले की जानकारी ली और सभी बीमार बच्चों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया. डीएम दीपेश कुमार ने स्कूलों को खाना उपलब्ध कराने वाले एनजीओ की जांच कराने की भी बात कही. डीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टिया यह अफवाह लग रहा है. अधिकतर बच्चों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है. लगभग 15 बच्चे अभी भी भर्ती हैं. एक- दो घंटे ऑब्जरवेशन के बाद इन्हें भी घर भेज दिया जायेगा.

खाना खाते ही स्कूली बच्चों के बीमार होने पर भड़के विधायक

वहीं, मिड-डे मील का खाना खाने के बाद क्षेत्रीय विधायक आइपी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग में रोज भद्दा मज़ाक हो रहा है. कल सहरसा के महिषी स्थित स्कूल में विषाक़्त भोजन खाने से बीमार हुए सैकड़ों बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तो आज सौरबाजार प्रखंड के सहूरिया पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय मोरचा के 70 बच्चों को विषाक्त भोजन खाने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है. विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में जब सवाल उठाया था तो जबाव मिला था कि क्लस्टर के माध्यम से  बच्चों को गरमागरम खाना दिया जा जा रहा है. 

एमएलए आइपी गुप्ता ने कहा कि यह क्लस्टर किचेन बच्चों के लिए अभिशाप है. यदि बिहार सरकार इसे ढंग से नहीं चला पा रही है तो भारत सरकार से कहकर इसे बंद करा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से बड़ी लूट हो रही है. एनजीओ को खुली छूट दे डी गई है. विधायक ने नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से तत्काल समीक्षा करने की मांग की है, साथ ही डीएम से ऐसे क्लस्टर पर तुरंत एक्शन लेने को कहा है.

यह भी पढे़ं- ब‍िहार: म‍िड डे मील में पक गया सांप, खाने से बच्‍चे बीमार; अस्‍पताल में भर्ती 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Latest News, Mid Day Meal Case, Mid Day Meal News, School Chidren Fall Ill After After Eating Mid Day Meal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com