लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) का नतीजा आने के बाद जहां बीजेपी पार्टी नई सरकार बनाने की कवायद में जुटी हुई हैं तो वहीं राहुल गांधी इस बड़ी हार की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं. बिहार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेज प्रताप यादव ने इसी मसले पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है. जिसमें उनका कहना है कि राहुल गांधी का समर्थन करता हूं और देश को आपके जैसे युवा नेतृत्व की जरूरत है.
राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका की मुहर से ही बन पाएगा नया कांग्रेस अध्यक्ष, 10 बड़ी बातें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का मैं समर्थन करता हूँ। उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए सामने आए हुए चुनौतियों का सामना करना चाहिए। देश को आपके जैसे युवा नेतृत्व की जरूरत है।#ISupportRahulGandhi@RahulGandhi
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 28, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राजद नेता तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का मैं समर्थन करता हूं. उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए सामने आए हुए चुनौतियों का सामना करना चाहिए. देश को आपके जैसे युवा नेतृत्व की जरूरत है.'' इस ट्वीट के साथ तेज प्रताप ने 'आई सपोर्ट राहुल गांधी' हैशटैग का इस्तेमाल किया है. तेज प्रताप यादव लोकसभा चुनाव में नहीं खड़े हुए लेकिन चुनाव के दौरान प्रचार करते रहे.
राहुल गांधी को लेकर शोभा डे ने किया ट्वीट, बोलीं- रहें या जाएं की फर्क पैंदा? चौकीदारों को...
बता दें, बिहार में राजद (RJD) की करारी हार के बाद पूरी पार्टी सकते में है. बिहार में कांग्रेस-राजद-आरएलएसपी-हम और वीआईपी ने महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था. बिहार की 40 में 39 सीटों पर BJP-JDU-LJP गठबंधन का कब्जा रहा वहीं, महागठंधन के हिस्से एक सीट आई. बिहार में राजद ने 20, कांग्रेस ने 9, उपेंद्र कुशवाहा की RLSP ने 5, जीतनराम मांझी की हम ने 3 और सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी की VIP ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं