Ritu Jaiswal Joins BJP: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रितु जायसवाल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. बिहार की राजनीति में रितु जायसवाल एक चर्चित चेहरा रही हैं. राजद में उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई. पार्टी ने उन्हें महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. साल 2021 से 2023 तक वह राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहीं.
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें परिहार सीट से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
2024 के लोकसभा चुनाव में राजद ने रितु जायसवाल को शिवहर सीट से मैदान में उतारा था. चुनाव में उन्हें करीब 4.47 लाख वोट मिले थे, लेकिन वह लगभग 29 हजार वोटों से लवली आनंद से हार गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं