विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2025

पटना के बेऊर जेल में छापेमारी से हड़कंप, मिले 4 स्मार्टफोन; जानें और क्या-क्या हुआ बरामद

पटना के बेऊर केंद्रीय कारा में रविवार को जेलर के नेतृत्व में हुई औचक छापेमारी में 4 स्मार्टफोन मिले. सेंट्रल जेल में स्मार्टफोन मिलने से जेल की सुरक्षा-व्यवस्था पर औचक सवाल उठने लगे हैं.

पटना के बेऊर जेल में छापेमारी से हड़कंप, मिले 4 स्मार्टफोन; जानें और क्या-क्या हुआ बरामद
बेऊर जेल का मेन गेट.

बिहार की राजधानी पटना के बेऊर जेल में बंद कैदी स्मार्टफोन चला रहे थे. इस बात का खुलासा तब हुआ जब रविवार को बेऊर केंद्रीय कारा में जेल सुपरिटेंडेंट के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान बेऊर जेल से 4 स्मार्टफोन और दो चार्जर मिलने की बात सामने आई है. जेल सुपरिटेंडेंट की छापेमारी से बेऊर केंद्रीय कारा की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई. 

कंकड़बाग के बंदी के बेड से 3 स्मार्टफोन मिले

जेल सुपरिटेंडेंट नीरज कुमार झा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 4 स्मार्टफोन और दो चार्जर बरामद किए गए हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कंकड़बाग के रहने वाले बंदी रवि गोप के बेड से एक साथ 3 स्मार्टफोन मिले.

जेलर ने खुद दी जानकारी, केस दर्ज करने की तैयारी जारी

जेल सुपरिटेंडेंट नीरज कुमार झा ने खुद इस छापेमारी की जानकारी दी और बताया कि जेल में मोबाइल फोन की मौजूदगी गंभीर सुरक्षा चूक है. उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

जेल में मोबाइल और चार्जर कैसे पहुंच रहे, होगी जांच

जेल प्रशासन की इस कार्रवाई से यह सवाल उठने लगे हैं कि जेल में मोबाइल और चार्जर कैसे पहुंच रहे हैं. अब यह जांच का विषय होगा कि इसमें जेल के अंदर के किसी कर्मी की संलिप्तता है या बाहरी स्रोतों से यह सामग्री पहुंचाई गई.

अब जेल में नियमित औचक जांच की जाएगी

इस छापेमारी के बाद बेऊर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अधिकारियों ने कहा है कि आने वाले दिनों में जेल में नियमित औचक जांच की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके.

(दानापुर से गौरव कुमार की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna, Patna News, Beur Jail, Raid In Beur Jail, Smartphones In Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com