एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. ओवैसी ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री इन कदमों से देश को बांटना चाहते हैं तथा संविधान को नष्ट कर रहे हैं. ओवैसी ने यहां रुइधासा मैदान में 'संविधान बचाओ' आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर जनता को गुमराह कर रहे हैं.
ओवैसी ने कहा NPR और NRC में फर्क नहीं, अब पूछा जाएगा कि मां-बाप कहां पैदा हुए?
मोदी एक बार फिर सीएए, एनआरसी और एनपीआर जैसे कदमों के जरिये देश को बांटना चाहते हैं.' उन्होंने कहा कि एनपीआर और एनआरसी में कोई अंतर नहीं है. अगर हम आज चुप रहे तो आने वाली पीढ़ियों को जवाब देना होगा. AIMIM अध्यक्ष ने कहा कि मुसलमानों ने भारत में रहने का रास्ता अपनाकर देशभक्त होने का प्रमाण दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री इसी समुदाय से नागरिकता साबित करने को कह रहे हैं.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR से मिलकर की यह अपील...
उन्होंने कहा, 'आपके मन में मुसलमानों के प्रति इतनी नफरत क्यों है, नरेंद्र मोदी जी? आपको हमारी देशभक्ति पर शक क्यों है?' उन्होंने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पर जेडीयू के समर्थन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना की.
VIDEO: असदुद्दीन ओवैसी ने बताया- क्या है NRC और NPR में अतंर?