विज्ञापन

नालंदा में जबरन रजिस्ट्री कर दबंगों ने हड़पी बुजुर्ग की जमीन, बेरहमी से हत्या कर शव पईन में फेंका

Bihar News: बिहार के नालंदा में जमीन विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों ने गांव के दबंगों पर जमीन हड़पने और हत्या का संगीन आरोप लगाया है.

नालंदा में जबरन रजिस्ट्री कर दबंगों ने हड़पी बुजुर्ग की जमीन, बेरहमी से हत्या कर शव पईन में फेंका
Bihar Crime News
NDTV

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले में जमीन विवाद ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. अस्थावां थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग की हत्या का बेरहमी से  हत्या  का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान अस्थावां गांव निवासी   सोनू राम(45) के रूप में हुई है. उनका शव मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव स्थित खंधा के समीप पईन से बरामद किया गया. मृतक पिछले पांच दिनों से लापता थे.

जमीन कब्जाने और जबरन रजिस्ट्री का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने पहले उनकी 13 कट्ठा जमीन पर अवैध कब्जा किया और फिर डरा-धमकाकर 8 कट्ठा जमीन की जबरन रजिस्ट्री करा ली. जब सोनू राम ने जमीन के बदले तय की गई करीब 13 लाख रुपए की मांग की, तो उनका अपहरण कर लिया गया और हत्या कर दी गई.

मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर दी धमकियां

मृतक की पत्नी माधुरी देवी ने आरोप लगाया कि गांव के मुकेश यादव ने प्रति कट्ठा 1.62 लाख रुपये देने की बात कही थी. कुल करीब 13 लाख रुपये मांगने पर आरोपित और जमीन रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाने लगा. महिला के अनुसार उनके पति मानसिक रूप से कमजोर थे जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उन पर दबाव बनाया और जान से मारने की धमकियां दीं। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को गांव में हुई एक पंचायती के दौरान भी सोनू राम के साथ मारपीट की गई थी.

पंचायती के कुछ दिनों बाद अचानक  हुआ था लापता

परिवार का कहना है कि 25 अप्रैल को गांव में पंचायती भी हुई थी, जहां आरोपित ने सोनू राम के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी. पंचायती के कुछ दिनों बाद वह अचानक लापता हो गए. शनिवार को पुलिस ने उनका शव बरामद किया.

पायजामे से गला घोंटकर मारने की आशंका

मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं. गले में उनका पायजामा लिपटा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसी से गला घोंटकर हत्या की गई. परिजनों का आरोप है कि पहले उनकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया.

पुलिस की कार्रवाई और FSL की जांच

मानपुर थाना के एसआई हरिकिशन सिंह और थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला लग रहा है. घटनास्थल पर FSL की टीम ने पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर; वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
img
Ravi Ranjan
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, Crime News, Nalanda News, Nalanda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com