लालू यादव ने नीतीश कुमार को कहा- सबसे बड़ा डरपोक आदमी
- नीतीश कुमार ने हाल ही में की थी पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ
- लालू यादव बोले- सबसे बड़े डरपोक हैं नीतीश
- घोटाले में नाम आने के बाद पीएम मोदी और बीजेपी की माला जप रहे हैं
पटना:
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अगले सात जन्मों में भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफ नहीं करेंगे. लालू ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके यहां अब नीतीश कुमार को दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी. रविवार को पटना के एक कार्यक्रम में नीतीश ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहसी और कड़े क़दम उठाने वाले व्यक्ति हैं. इस पर लालू ने कहा कि सृजन घोटाले के डर से नीतीश कुमार अब पीएम मोदी और भाजपा की माला जप रहे हैं. लालू ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत बड़े डरपोक व्यक्ति हैं.
लालू यादव का पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज, विकास पैदा ही नहीं हुआ तो मरेगा कैसे
पटना लौटने के बाद लालू यादव पहली बार संवादाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उनका नीतीश के प्रति ग़ुस्से का कारण है कि दो बार उन्होंने राज तिलक लगाया, लेकिन उसके बावजूद नीतीश भाजपा के साथ चले गए, हालांकि लालू का मानना है कि भाजपा नीतीश का इस्तेमाल कर रही है.
बिहार में क्यों बढ़ीं आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव की मुश्किलें, पढ़ें पूरी खबर
वहीं जब नीतीश कुमार से लालू यादव के बयान के बारे में पूछा गया तब उनका कहना था कि बकवास का हम कोई जवाब नहीं देते. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पहले कुछ काम किए हैं. साफ़ है नीतीश का इशारा लालू यादव के घोटाले से हैं.
VIDEO: जब सीबीआई कोर्ट में पेश हुए थें लालू प्रसाद
गौरतलब है कि जबसे नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाई है तभी से आरजेडी और जेडीयू में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Yadav, Nitish Kumar